कार्यक्रम माध्यमों का उपयोग एवं महत्व - Use and Importance of Program Media
कार्यक्रम माध्यमों का उपयोग एवं महत्व - Use and Importance of Program Media
कार्यक्रम माध्यमों का उपयोग एवं महत्व
कार्यकर्ता को समूह की रचना, उद्देश्य तथा स्तर एवं क्षमताओं के आधार पर कार्यक्रमों को निर्धारित करना आवश्यक होता है। ये सभी कार्यक्रम क्रियाएं अर्थपूर्ण अंत क्रिया के लिए अवसर प्रदान करते हैं। मुख्य रूप से निम्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन संपूर्ण समूह कर्म प्रक्रिया में किया जाता है
• खेल संबंधी कार्यक्रम इसके संदर्भ में प्रौढ़ शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा को अधिक महत्व दिया जाता है जिसके अंतर्गत अंतर्गत खेलकूद व शारीरिक क्रियाओं को भी शामिल किया गया जिसमें कला संगीत, अभिनय, नृत्य आदि हैं।
• ड्रामा, नाटक, कठपुतली का नाच तथा भूमिका निर्वाह समूह सदस्यों को विभिन्न प्रकार की क्रियाओं को संपन्न करने के लिए उत्साहित किया जाता है जो उनकी कठिनाईयों तथा समस्याओं के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।
• संगीत, कला तथा शिल्प के माध्यम से भी कार्यक्रमों को संचालित किया जाता है।
• वार्तालाप: वार्तालाप कार्यक्रम प्रक्रिया का प्रारंभ समूह के निर्माण के समय से ही हो जाता है। कार्यकर्ता द्वारा यह प्रयास किया जाता है कि किस प्रकार से समूह सदस्यों के बीच वार्तालाप प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए जिससे कि समूह सदस्य एक-दूसरे के बारें में सबकुछ जान सकें एवं आपसी प्रेम-भाव को जागृत किया जा सके। इन क्रियाओं में मुख्यरूप से भाषण, सेमिनार, विचार-विमर्श, संवेदनशील खेल आदि को सम्मिलित किया जाता हैं।
• व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम - युवकों के व्यवहार में परिवर्तन हेतु कई प्रकार के मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों तथा शिक्षात्मक कार्यक्रमों को शामिल किया जाता है, जिससे युवकों के चरित्र का निर्माण हो सके।
• उपचार के क्षेत्र में मनोरंजनात्मक कार्यक्रम - किसी भी बीमारी के क्षेत्र में व्यक्ति का वातावरण प्रमुख भूमिका निभाता है। अत: इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उपचार के क्षेत्र में मनोरंजन कार्यक्रमों को भी शामिल किया जाता है। ये कार्यक्रम व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक तथा सांवेगिक व्याधियों से मुक्ति दिलाने या प्रभाव को कम करने का प्रयास करते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हृदय रोग, तनाव ग्रस्त बच्चे, मानसिक रोगी, बाल अपराधी आदि क्षेत्रों में मनोरंजन उपचार के साथ इसका प्रयोग किया जाता है।
• अन्य कार्यक्रम - समूह कार्य के क्षेत्र में ऐसे कई संगठन हैं, जिसके माध्यम से सामूहिक गतिविधियों को कराया जाता है। जैसे राजनीतिक पार्टियाँ, औद्योगिक संस्थाएँ, श्रमिक संघ इत्यादि।
इन संगठनों का उद्देश्य मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों द्वारा व्यक्तियों को अपनी रुचियों के अनुसार शिक्षा मनोवृत्ति तथा व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करना है। अतः इस प्रकार से समूह के कार्यक्रमों को देखा जा सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों