परिवार के मौलिक एवं सार्वभौमिक कार्य - Basic & universal Functions of Family

  परिवार के मौलिक एवं सार्वभौमिक कार्य - Basic & universal Functions of Family


परिवार इन्हीं मौलिक एवं सार्वभौमिक कार्यों की वजह से अपने अस्तित्व को आज तक बनाए हुए हैं यह कार्य निम्नलिखित है:


1. प्राणीशास्त्रीय कार्य (Biological Functions)- परिवार के प्राणी शास्त्रीय कार्य को तीन भागों में बांटा जा सकता है।


(क) यौन इच्छाओं की पूर्ति


(ख) संतान की उत्पत्ति


(ग) बच्चों का पालन पोषण


2. मनोवैज्ञानिक कार्य (Psychological Functions)- परिवार का मनोवैज्ञानिक कार्य व्यक्ति के स्वस्थ विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिवार अपने सदस्यों में प्रेम तथा सद्भावना को बढ़ाता है, उन्हें मानसिक शांति प्रदान करता है|बालकों को वात्सल्य, मनोवैज्ञानिक सुरक्षा, माता-पिता, भाई-बहनतथा अन्य सदस्यों के साथ रहते हुए प्राप्त होता है। परिवार का मानसिक सुरक्षा प्रदान करने वाला पर्यावरण बच्चों में विश्वास जागृत करता है। रॉबर्ट फ्रास्ट का कथन पूर्णता उपयुक्त है कि घर वह स्थान है जहां जब भी जाना चाहे तो वह आपको आने देंगे। परिवार अपने सदस्यों को पारस्परिक स्नेह प्रदान करता है। परिवार के इस कार्य के संदर्भ में इलियट और मैरिल ने लिखा है कि स्नेह कार्य की सुरक्षात्मक तथा उपयोगितावादी विशेषता भी है। विवाहित पुरुष अविवाहित पुरुषों की तुलना में अधिक स्वास्थ्य प्रतीत होते हैं।