आदर्श मूल्यों की विशेषताएं , वर्गीकरण - Characteristics of ideal values, classification

 आदर्श मूल्यों की विशेषताएं , वर्गीकरण - Characteristics of ideal values, classification


मूल्यों की मुख्य विशेषताओं को हम निम्न बिन्दुओं में रखकर प्रस्तुत कर सकते हैं -


1. मूल्य एक जटिल सम्पूर्णता है


2. मूल्य एक सार्वभौम प्रघटना है।


3. सभी मूल्यों में संज्ञानात्मक तत्व निहित होते हैं


4. मूल्य अदृश्य होते हैं


5. मूल्य भावात्मक होते हैं


6. मूल्यों का सामाजिक सन्दर्भ


7. मूल्यों के सन्दर्भ में समूह के लोगों में मतैक्यता रहता है


8. मूल्य गत्यात्मक होते हैं


9. गतिविधि के विभिन्न क्षेत्रों और जीवन के विभिन्न पक्षों के अनुरूप ही मूल्य भी भिन्न-भिन्न होते हैं


10. मूल्यों को अर्जत किया जाता है


आदर्श मूल्यों का वर्गीकरण (Classification of Values)


सामान्यतः मूल्यों को तीन भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है।


1. आत्मनिष्ठ मूल्य


2. वस्तुनिष्ठ मूल्य


3. सामाजिक मूल्य


आत्मनिष्ठ मूल्य वे मूल्य होते हैं, जिनके निर्णय का मानदण्ड व्यक्तिउओन, समूहों संस्थाओं द्वारा सामाजिक सन्दर्भ से उत्पन्न होता है। वस्तुनिष्ठ मूल्य वे मूल्य होते हैं, जिनके निर्णय का मानदण्ड व्यक्तियों, समूहों या संस्थाओं की मतैक्यता से सिद्ध होता है। तथा सामाजिक मूल्य की स्वीकृति प्राप्त वे जीवित, अजीवित मानवीय, कृत्रिम या अभौतिक विषय हैं, जिन्हें समूह महत्वपूर्ण समझता है। मूल्य सकारात्मक या नकारात्मक हो सकते हैं। व्यक्तियों की अभिवृत्तियां बहुधा समूह की मतैक्यता को अभिव्यक्त करती है। इस प्रकार सामाजिक मूल्य एक समूह के द्वारा मान्य होते हैं और मान्य मूल्यों के अनुसार ही समूह के लोग व्यवहार करते हैं।