सामाजीकरण की परिभाषाएं - definitions of socialization

 सामाजीकरण की परिभाषाएं - definitions of socialization


विभिन्न समाजशास्त्रियों ने समाजीकरण को विभिन्न प्रकार से परिभाषित किया है जिनमें से कुछ निम्नलिखित है - 


आगबर्न के अनुसार- समाजीकरण एक प्रक्रियाहै जिसमें व्यक्ति समूह के आदर्श नियमों के अनुसार व्यवहार करना सीखता है।


हरलॉक के अनुसार यह वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति इस प्रकार का व्यवहार करता है जिससे कि वह उस समूह के अनुकूल अपना व्यवहार करता है जिसके साथ वह अपना आत्मीकरण करता है जिससे की सामाजिक समूह द्वारा वह एक सदस्य के रूप में स्वीकृत किया जा सके"


ग्रीन के अनुसार - “सामाजीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा बालक सांस्कृतिक विशेषताओं, आत्मपन एवं व्यक्तित्व को प्राप्त करता है"


एच. एम. जॉन सन के अनुसार सामाजीकरण एक प्रकार का सीखना है जो सीखने वाले को सामाजिक कार्य करने के योग्य बनाता है"


गिलिन और गिलिन के अनुसार- “सामाजीकरण से हमारा तात्पर्य उस प्रक्रिया से है, जिसके द्वारा व्यक्ति समूह का एक क्रियात्मक सदस्य बनता है तथा उसी के स्तर के अनुसार कार्य करता है। उसके लोकाचार, परम्परा तथा सामाजिक परिस्थितियों के साथ अपना समन्वय स्थापित करता है।” 


बोगार्डस के अनुसार सामाजीकरण इकठ्ठा मिलकर कार्य करने सामूहिक दायित्वों की भावना विकसित करने तथा अन्य व्यक्तियों की काल्यणकारी आवश्यकताओं से मार्गदर्शन लेने की प्रक्रिया है


रॉस के अनुसार- "सामाजीकरण सहयोग करने वाले व्यक्तियों में हम भावना का विकास करती है और एक साथ कार्य करने की इच्दा तथा क्षमता की वृद्धि करती है।" स्टीवर्ट एवं ग्लिन के अनुसार सामाजीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति सामाजिक व्यवहारों को स्वीकार करता है और उन से अनुकूलन करना सीखता है।"