समाजशास्त्र तथा अर्थशास्त्र में अंतर - Difference Between Sociology and Economics
समाजशास्त्र तथा अर्थशास्त्र में अंतर - Difference Between Sociology and Economics
उपर्युक्त विवरण से हमे यह नही समझ लेना चाहिए कि समाज शास्त्र और अर्थशास्त्र में किसी प्रकार
कोई भेद या अंतर नहीं है। इन दोनों में निम्नलिखित अंतर पाये जाते है।
1. समाजशास्त्र में सामाजिक संबंधों का जबकि अर्थशास्त्र में आर्थिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है।
2. समाजशास्त्र में सामाजिक जीवन के सभी पक्षों का जबकि अर्थशास्त्र में मानव जीवन के केवल आर्थिक पक्षों का अध्ययन किया जाता है।
3. समाजशास्त्र एक सामान्य विज्ञान है जबकि अर्थशास्त्र का दृष्टिकोण आर्थिक और तुलानात्मक दृष्टि से सीमित है।
4. समाजशास्त्र का दृष्टिकोण समाजशास्त्रीय और कॉफी व्यापक है जबकि अर्थशास्त्र का दृष्टिकोण आर्थिक और तुलानात्मक दृष्टि से सीमित है।
5. समाजशास्त्र एक व्यवहारात्मक विज्ञान है अर्थात इसमें विभिन्न समूहों से सम्बन्धित व्यक्तियों की
अर्न्तक्रियाओं के अध्ययन पर विशेष जोर दिया जाता है। अर्थशास्त्र एक व्यवहारात्मक विज्ञान नही है इसमें मनुष्य के आर्थिक व्यवहार के अध्ययन पर अभी तक ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है।
अबकुछ अर्थशास्त्रीय आर्थिक क्रियाओं का संस्थात्मक संदर्भ में अध्ययन करने में रूचि लेने लगे है।
6. समाजशास्त्र तथा अर्थशास्त्र के दृष्टिकोण में भी भिन्नता दिखायी देती है जहां एक समाज शास्त्रीय सभी सामाजिक घटनाओं या सामाजिक समस्याओं का विश्लेषण सामाजिक कारकों में देखता है वही पर एक अर्थशास्त्रीय इसका विश्लेषण आर्थिक कारकों के सन्दर्भ में करता है।
वार्तालाप में शामिल हों