समाजशास्त्र तथा राजनीतिशास्त्र में अंतर - Difference Between Sociology and Political Science
समाजशास्त्र तथा राजनीतिशास्त्र में अंतर - Difference Between Sociology and Political Science
राजनीति विज्ञान तथा समाजशास्त्र में घनिष्ठ संबंध होते हुए भी उनमें निम्नलिखित रूपों में विभिन्नताएं पायी जाती है।
क्षेत्र की दृष्टि से दोनो विज्ञानों का क्षेत्र और समस्याएं समान नही है। समाजशास्त्र का क्षेत्र राजनीतिक से कहीं अधिक व्यापक है। राजनीति विज्ञान व्यक्ति के राजनीतिक जीवन तथा राज्य और शासन जैसी संस्थाओं का ही अध्ययन करता है। लेकिन समाजशास्त्र मनुष्य के सारे कार्य उसके व्यापार के साथ देखता है और परिवार धर्म तथा व्यापार संघ आदि सभी सामाजिक संस्थाओं का अध्ययन करता है। इसी आधार पर गिलक्राइस्ट ने समाजशास्त्र को विस्तृत किंतु राजनीतिशास्त्र को विशिष्ट शास्त्र माना है।
अध्ययन सामग्री की दृष्टि से - राजनीति विज्ञान का संबंध केवल संगठित समुदाओं और व्यक्तियों से ही है जबकि समाजशास्त्र संगठित और असंगठित दोनो प्रकार के समुदायों और व्यक्तियों से सम्बन्धित है। इसके अतिरिक्त राजनीति विज्ञान मानव की केवल चेतन कार्यप्रणाली का अध्ययन करता है जबकि समाजशास्त्र मनुष्य की अचेतन कार्यविधि का ही अध्ययन करता है।
उद्देश्य की दृष्टि से - समाजशास्त्र एक वर्णनात्मक विज्ञान है किंतु राजनीति विज्ञान एक आदर्शपरक विज्ञान ही है। समाजशास्त्र केवल इस बात का अध्ययन करता है कि क्या हो चुका है और क्या हो रहा है। “भविष्य में क्या होना चाहिए" इस बात से समाजशास्त्र कोई संबंध नही रखता है लेकिन राजनीति विज्ञान क्या होना चाहिए इस बात से भी संबंध रखता है और इसका उद्देश्य एक आदर्श अवस्था की प्राप्ति है।
वार्तालाप में शामिल हों