दुर्खीम की प्रसिद्ध कृतियां - Durkheim's famous works
दुर्खीम की प्रसिद्ध कृतियां - Durkheim's famous works
दुर्खीम ने अपने अल्प जीवनकाल में काफी लिखा। दुर्खीम ने समाजशास्त्र को एक पृथक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के साथ ही समाजशास्त्रीय अध्ययनों को वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की है। उनकी पुस्तकें समाजशास्त्र की धरोहर बन गई। इन पुस्तकों की गणना समाजशास्त्र की गौरव ग्रंथों में की जाती है। फ्रांसीसीयों में एक रूढी है कि वह अपने ग्रंथों की रचना फ्रेंच भाषा में ही करते हैं, ठीक इसी तरह दुर्खीम ने भी अपनी रचनाओं को फ्रेंच भाषा में ही लिखा, बाद में उनकी सभी रचनाएं अंग्रेजी भाषा में अनुवादित हुई हैं। उनके कुछ ग्रंथों का प्रकाशन उनकी मृत्यु के बाद हुआ और इनमें से अधिकांश पुस्तकों का अंग्रेजी में अनुवाद भी उनकी मृत्यु के बाद हुआ है। आज भी उनकी अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तकों का प्रकाशन जारी है। दुर्खीम के कुछ प्रसिद्ध पुस्तकें इस प्रकार हैं
1. De Le Division Dei Travail Social (The Division of Labour in Society, 1893) समाज में श्रम विभाजन
2. Lee Relges de la Methode Sociologique (The Roules of Sociological Method, 1895) समाजशास्त्रीय पद्धति के नियम
3. Le suicide (Suicide 1897) आत्महत्या
4. Les Forms Elementaries de Lavie religieuse
(The Elementary Forms of Religious Life, 1902) धार्मिक जीवन के प्रारंभिक स्वरूप दुर्खीम की कुछ रचनाएं ऐसी है जो कि उनके जीवन काल में प्रकाशित नहीं हो सकी थी। जिनका प्रकाशन उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी के द्वारा किया गया ए महत्वपूर्ण रचनाएं निम्न हैं
1. Education and Sociologyie (Education and Sociology, 1922) शिक्षा एवं समाजशास्त्र
2. Sociologie and Philosophy (Sociology and Philosophy, 1924) समाजशास्त्र एवं दर्शनशास्त्र
3. L education Morale
(Moral Education, 1925) नैतिक शिक्षा
दुखम की मृत्यु के पश्चात उनकी पत्नी ने उनकी कुछ रचनाओं का प्रकाशन किया लेकिन कुछ रचनाएं ऐसी थी जो दुर्खीम की पत्नी की मृत्यु के पश्चात अन्य स्रोतों के द्वारा प्रकाशित की गई इनमें से कुछ निम्न हैं
1. Le Socialisme
(Sociology and Saint Simon, 1925) समाजशास्त्र और संत साइमन
2. The Evolution of Peddagogy in France, 1938
3. Le Cons de Sociologie, 1950
दुर्खीम की उपरोक्त सभी कृतियां फ्रांसीसी भाषा में लिखी गई थी। आज लगभग सभी कृतियों का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। उनकी उपरोक्त सभी कृतियां समाजशास्त्री जगत में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।
वार्तालाप में शामिल हों