बालक के सामाजीकरण में बाधक तत्व - Elements hindering the socialization of the child

 बालक के सामाजीकरण में बाधक तत्व - Elements hindering the socialization of the child


मैसलो (Maslow) के अनुसार बालक के सामाजीकरण में बाधक तत्व इस प्रकार है • बाल्य कालीन परिस्थितियाँ- बचपन में माता-पिता का प्यार न मिलना, माता-पिता का आपस में झगड़ा, पक्षपात, अनुचित दण्ड विधवा माँ, असुरक्षा आदि बालक में सामाजीकरण में बाधा उत्पन्न करती है।


• सांस्कृतिक परिस्थितियाँ - सामाजीकरण में जाति, धर्म, वर्ग, कुरीतियाँ, पूर्वधारणाएं बाधा उत्पन्न करती है।


• तत्कालीन परिस्थितियाँ- कभी-कभी तत्कालीन परिस्थितियाँ भी सामाजीकरण में बाधा उत्पन्न करती है जैसे कठोरता, अमान, ईर्ष्या अन्याय आदि


• अन्य परिस्थितियाँ- शारीरिक हीनता विकलांगता, निर्धनता, असफलता, शिक्षा की कमी, आत्म-विश्वास का अभाव तथा आत्म निर्भरता की कमी आदि भी सामाजीकरण में बाधा उत्पन्न करती है।