समाजशास्त्र के उदय के कारक - Factors of Rise of Sociology

समाजशास्त्र के उदय के कारक - Factors of Rise of Sociology

समाजशास्त्र के उदय के यूरोपीय समाज की संरचना में व्याप्त कारकों को समाजवैज्ञानिकों ने कई दृष्टिकोणों से विवेचित किया है। ये दृष्टिकोण निम्नलिखित हैं


1. सामाजिक वातावरण


2. फ्रांसीसी क्रांति


3. औद्योगिक क्रांति


4. वैज्ञानिक क्रांति


5. वाणिज्यिक क्रांति


6. सामाजिक वातावरण


यूरोपीय सामाजिक संरचना में विभिन्न प्रकार की जटिलताओं यथाः लैंगिक भेद, कुण्ठा, पारिवारिक टूटन, विचलन जैसी नकारात्मक अभिवृत्तियों ने एक ऐसे वातावरण का निर्माण किया, जिसने यूरोपीय समाज की संरचना को टूटन के कगार पर ला दिया। ऐसे परिवेश में इन समस्याओं के समाधान एवं निराकरण के लिए एक ऐसे विषय की या दृष्टि की आवश्यकता समीचीन थी कि जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इन समस्याओं का समाधान ढूंढ सके। इसी के परिणामस्वरूप यूरोपीय चिन्तकों ने अपने दृष्टिकोण को सामाजिक संरचना के समाधान और उसके निर्माण पर केन्द्रित किया, जिससे समाजशास्त्र विषय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ।