रौलिन चैम्बालिस के अनुसार प्रत्यक्षवाद की विशेषताएं - Features of Positivism according to Rouline Chambliss
रौलिन चैम्बालिस के अनुसार प्रत्यक्षवाद की विशेषताएं - Features of Positivism according to Rouline Chambliss
रौलिन चैम्बालिस ने प्रत्यक्षवाद की कुछ प्रमुख विशेषताओं का वर्णन इस प्रकार किया है
1. प्रत्यक्षवाद अलौकिक शक्तियों से संबंधित होने के कारण अनीशवरवादी है, ईश्वर वादी नहीं है।
2. प्रत्यक्षवाद भाग्यवादी नहीं है क्योंकि वह यह स्वीकार करता है कि बाहरी व्यवस्था में परिवर्तन हो सकता है।
3. प्रत्यक्षवाद आशावादी नहीं है क्योंकि इसमें आशावाद के आध्यात्मिक आधार का अभाव है।
4. प्रत्यक्षवाद भौतिकवादी भी नहीं है क्योंकि यह भौतिक शक्तियों को बौद्धिक शक्तियों के अधीन करता है।
5. प्रत्यक्षवाद का संबंध वास्तविकता से है कल्पना से नहीं।
6. प्रत्यक्षवाद का संबंध उपयोगी ज्ञान से है न कि समस्त ज्ञान से।
7. प्रत्यक्षवाद का संबंध उन निश्चित तथ्यों से है जिनका की पूर्व ज्ञान संभव है।
8. इसका संबंध यथार्थ ज्ञान से है न कि स्पष्ट विचारों से।
9. प्रत्यक्षवाद सावयवी सत्य से संबंधित है न कि शाशवत सत्य से।
10. इसका संबंध सापेक्ष से है न कि निरपेक्ष से।
11. प्रत्यक्षवाद सहानुभूति पूर्ण है। यह उन सब लोगों को एक सखापन में संबंध करता है जो कि इसके मूल सिद्धांत और अध्ययन प्रणालियों पर विश्वास रखते हैं।
12. प्रत्यक्षवाद विचार की वह पद्धति है जो कि सार्वभौमिक रूप से सभी को मान्य हो।
वार्तालाप में शामिल हों