आत्महत्या की विशेषताएं - Features of suicide

 आत्महत्या की विशेषताएं - Features of suicide


उपरोक्त परिभाषाओं के आधार पर आत्महत्या की निम्न विशेषताएं देखने को मिलती है


1. आत्महत्या में व्यक्ति स्वयं ही अपने जीवन को समाप्त करता है। ऐसी ही मृत्यु को आत्महत्या कहा जाएगा जो स्वयं मरने वाले की क्रिया का परिणाम होता है। आत्महत्या की क्रिया और परिणाम में कार्य कारण संबंध है और यह संबंध प्रत्यक्ष भी हो सकता है और अप्रत्यक्ष भी।


2. इसमें व्यक्ति इच्छापूर्वक सोच-विचार कर आत्महत्या करता है, क्योंकि वह उसके परिणाम को अच्छे से जानता है। इसमें व्यक्ति यह जानता है कि वह जो कुछ कर रहा है, उसका परिणाम मृत्यु ही है। परिणाम को जानने के बावजूद भी व्यक्ति इस प्राणघातक क्रिया में लीन हो जाता है।


3. आत्महत्या एक व्यक्तिगत मामला है क्योंकि यह पूर्व निश्चय के साथ जानबूझकर की जाने वाली आत्मघाती क्रिया का परिणाम है।


4. आत्महत्या कोई व्यक्तिगत या अनायास होने वाली घटना नहीं है बल्कि यह समाज की दशाओं से संबंधित है। 


5. आत्महत्या की घटनाओं की संख्या में प्रतिवर्ष फेरबदल होता रहता है।


6. समाज की दशाओं में होने वाला परिवर्तन आत्महत्या की स्थिति को प्रभावित करता है।