समाज के विकास का स्तर - level of development of society

 समाज के विकास का स्तर - level of development of society


दुर्खीम के अनुसार सामान्य एवं व्याधिकीय तथ्यों के बीच में अंतर करने का चौथा नियम यह है कि के हम जिस समाज का अध्ययन कर रहे हैं उसके विकास के स्तर के बारे में भी जान लें। वह समाज अर्ध विकसित है, आदिम है या पूर्ण विकसित सभी समाज के विकास के अपने स्तर होते हैं। सामाजिक तथ्य सभी समाजों में एक समान उपयोगी नहीं होते हैं। सामाजिक तथ्य हमेशा समाज के विकास के स्तर से संबंधित होते हैं। कोई भी तथ्य समाज के विकास के अनुरूप होता है तो वह सामान्य है अन्यथा व्याधिकीय है। सामान्य तथ्य की पहचान के लिए आवश्यक है कि हम संबंधित समाज के विकास के स्तर को समझें।