दुर्खीम के अनुसार आत्महत्या के प्रमुख कारण इस प्रकार हैं - The main causes of suicide according to Durkheim are as follows

 दुर्खीम के अनुसार आत्महत्या के प्रमुख कारण इस प्रकार हैं - The main causes of suicide according to Durkheim are as follows


1. मनोव्याधिकीय दुर्खीम ने मनोव्याधिकीय कारकों के अंतर्गत अनेक कारक बताएं हैं। उनका कहना है कि इनमें से कई कारण आत्महत्या की लिए व्यक्ति को बाध्य कर सकते हैं।


2. पागलपन और आत्महत्या ( Insanity and Suicide) दुर्खीम का कहना है कि पागलपन एक मानसिक अलगाव की स्थिति है। दुर्खीम ने पागलपन को एक ऐसी बीमारी बताया है जो लगभग सभी समाजों में पाई जाती है। हालांकि अलग-अलग समाजों में इसकी मात्रा भी अलग-अलग होती है। एसक्वीरौल तथा बॉर्डिन आत्महत्या को एक विशेष प्रकार का पागलपन ही मानते हैं। अपने सिद्धांत के परीक्षण के आधार पर दुर्खीम ने बताया कि वो आत्महत्या को पागलपन से जनित नहीं मानते। कुछ लोग आत्महत्या को आनंद, मतिभ्रम, अत्यधिक निराशा, दुखी या शोक से भी जनित मानते हैं।