समिति के अर्थ एवं परिभाषाएँ - Meaning and definitions of committee

 समिति के अर्थ एवं परिभाषाएँ - Meaning and definitions of committee


मनुष्य के सामाजिक प्राणी है तथा सामाजिक प्राणी होने के नाते मनुष्य की अनेक आवश्यकताएँ भी हैं। सायं के अस्तित्व को बनाए रखने तथा समुदाय में रहते हुये अपने जीवन को व्यवस्थित तरीके से क्रियाशील रखने के लिए इन आवश्यकताओं की पूर्ति अत्यंत आवश्यक है। इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए व्यक्ति द्वारा अनेक प्रयत्न किए जाते हैं। अपने लक्ष्यों की पूर्ति हेतु अन्य लोगों के साथ मिलकर सहयोगपूर्ण तरीके से किसी संगठन को स्थापित कर कार्य करना ही समिति को पैदा करता है। सरल शब्दों में जब कुछ लोग संयुक्त रूप से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सहयोगपूर्वक किसी संगठन की आधारशिला रखते हैं, तो इस संगठन को ही समिति के नाम से जाना जाता है।


समिति से संबन्धित कुछ प्रमुख विद्वानों द्वारा दी गई परिभाषाओं को यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है - 


मैकाइवर एवं पेज के अनुसार, "समिति मनुष्यों का एक समूह है जिसे किसी समन्यौद्देश्य अथवा उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संगठित किया गया है।"


आगबर्न एवं निमकाफ के शब्दों में,


"समिति एक ऐसा संगठन है जो प्रायः विशेष स्वार्थों की पूर्ति के लिए बनाया जाता है। इसका उद्देश्य अपने सदस्यों की विशिष्ट अथवा सामान्य इच्छाओं की संतुष्टि के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।" 

बोगार्डस के अनुसार,


"समिति समान्यतः कुछ उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु व्यक्तियों का एक साथ मिलकर कार्य करना है। " गिंसबर्ग लिखते हैं कि “समिति एक-दूसरे से सम्बद्ध सामाजिक प्राणियों का एक समूह है जो इस सत्य पर आधारित है कि उन्होंने किसी निश्चित हित अथवा हितों को पूरा करने के प्रयोजन से एक सामान्य संगठन बनाया है। " 


फेयरचाइल्ड के अनुसार,


“समिति एक ऐसा संगठनात्मक समूह है जिसका निर्माण सामान्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया गया है, जिसका अपना आत्मनिर्भर प्रशासकीय ढांचा तथा कार्यकर्ता होते हैं।" 


रॉबर्ट बीरस्टीड लिखते हैं,


"समिति एक संगठित समूह है वह समूह छोटा अथवा बड़ा हो सकता है क्योंकि समिति संगठित होती है, इसलिए इसमें संरचना व स्थिरता पायी जाती है। " 


उक्त लिखित सभी परिभाषाओं के आलोक में यह स्पष्ट होता है कि समिति को एक ऐसे संगठन के रूप में समझा जा सकता है जिसका निर्माण मनुष्यों द्वारा विचारपूर्वक किया जाता है, जिसके कुछ उद्देश्य होते हैं तथा साथ ही इस संगठन की अपनी एक स्वीकृत कार्यकारिणी भी होती है।