आदर्श मूल्यों का अर्थ एवं परिभाषाएं - Meaning and definitions of ideal values
आदर्श मूल्यों का अर्थ एवं परिभाषाएं - Meaning and definitions of ideal values
सामाजिक आदर्शप्रतिमान जहाँ एक ओर किसी समूह व समाज में लोगों के व्यवहारों व आचरणों को प्रणालीबद्ध करने वाले नियम हैं, वहीं दूसरी ओर मूल्य सामाजिक मान्यता प्राप्त इच्छाओं और उद्देश्यों की वरीयता और वांछनीयता पर बल देते हैं। इस प्रकार सामाजिक मूल्यों के साथ निर्णय की बात जुटी रहती, जिसके आधार पर सही या गलत और उचित या अनुचित का निर्धारण होता है।
प्रत्येक व्यक्ति, समूह, समुदाय एवं समाज व संस्कृति के कुछ केंद्रीय मूल्य होते है, जिनके आधार पर वे जीवित रहते है। मूल्यहीन व्यक्ति एवं समूह तथा संस्कृति एवं समाज मृतक के समान होता है। वस्तुतः किसी समाज व संस्कृति का अस्तित्व मूल्यों पर ही आधृत होता है। बिना मूल्यों, आदर्शों और सद्गुण के निर्माण एवं पुनर्निर्माण के समाजों का अस्तित्व नहीं रह सकता। परंपरागत भारतीय सामाजिक प्रणाली के केंद्रीय मूल्य वर्ण, आश्रम और पुरुषार्थ के रूप में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का संपादन है।
आधुनिक भारतीय राष्ट्र के पाश्चात्य औद्योगिक समाजों के केंद्रीय मूल्य के अंतर्गत वैयक्तिकता, स्वतंत्रता और उद्यमशीलता आदि अंतर्विष्ट है।
सामाजिक मूल्यों में संस्तरणात्मक क्रम पाया जाता है। मूल्य अनुभव सदैव समुदाय में ही पैदा होते हैं। एक ओर तो छोटे समुदायों में जहाँ विशिष्ट मूल्यों पर जोर दिया जाता है, वहीं विस्तृत समाज में सार्वभौमिक मूल्यों पर बल दिया जाता है।
आदर्श मूल्य की परिभाषाएं (Definition of Values)
1. प्रो० राधा कमल मुखर्जी ने अपनी प्रसिद्ध रचना दि सोशल स्ट्रक्चर ऑफ़ वैल्यूज में इसकी परिभाषा करते हुए लिखा है,
"मूल्य एक जटिल सम्पूर्णता है, एक चेतन प्राणीशास्त्रीय सामाजिक-आदर्श परिस्थिति है”। इस परिभाषा के अनुसार मूल्य सम्पूर्ण व्यक्तित्व से संबंध रखता है और यह मनुष्य की प्राणीशास्त्रीय आवश्यकताओं, सामाजिक संबंधों एवं मानव के आदर्शों पर आधारित होता है। यह एक सजीव सामाजिक तथ्य है, केवल परिकल्पना नही।
2. होवार्ड सी० वारेन के अनुसार मूल्य एक आत्मनिष्ठ मुल्यांकन अथवा माप है। यह वह महत्व है जो हम एक दत्त-सामग्री (Data) की तुलना में देते हैं।
3. थामस और जनैनिकी के शब्दों में “मूल्य के कोई उद्देश्य हैं जो एक सामाजिक समूह के सदस्यों को संतोष एवं अर्थ प्रदान करते हैं
वार्तालाप में शामिल हों