समुदाय का अर्थ - Meaning of Community
समुदाय का अर्थ - Meaning of Community
समुदाय (अवधारणात्मक व्याख्या ) (Conceptual Meaning ) सामाजिक जीवन में भागीदार ऐसे लोगों के समूह को हम समुदाय के रूप में परिभाषित कर सकते हैं जो किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में निवास करते हों तथा उनके सदस्यों के मध्य गहरी हम की भावना पाई जाती हो तथा वह अपने आप को उस समूह के प्राथमिक भागीदार के रूप में स्वीकार करते हैं। इस रूप में किसी भी समाज के संचालन हेतु समुदाय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
समुदाय की शाब्दिक व्याख्या (Literal Meaning) : समुदाय शब्द अंग्रेजी भाषा के Community शब्द का ही रूपांतरण है। Community शब्द दो लैटिन शब्दों से मिलकर बना है, जिसमे पहले शब्द Com का अर्थ है "साथ-साथ मिलकर" तथा दूसरे शब्द Munis का अर्थ है "सेवा करना” |
इस प्रकार समुदाय का अर्थ है "साथ-साथ मिलकर सेवा करना" इस प्रकार का तात्पर्य ऐसे व्यक्तियों के समूह से है जो किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में साथ-साथ रहते हों तथा सामान्य उद्देश्यों की पूर्ती हेतु साथ-साथ निवास करते हुए सामान्यतः अपना संपूर्ण जीवन यहीं व्यतीत करते हैं।
समुदाय की सपष्टता हेतु किसी निश्चित क्षेत्र से सम्बद्धता का होना आवश्यक है। क्योंकि निश्चित क्षेत्र के अभाव में समुदाय सामाजिक कोटि के रूप में परिवर्तित हो पता है। जैसे- ठाकुर परिवार सामाजिक कोटि के उदहारण होंगे जबकि वाराणसी के ठाकुर परिवार समुदाय के उदहारण होंगे। किसी भी समूह के समुदाय होने हेतु तीन तत्वों का होना आवश्यक है :
(i) व्यक्तियों का समूह
(ii) निश्चित भौगोलिक क्षेत्र
(iii)सामुदायिक भावना के अंतर्गत तीन मुख्या तत्व सम्मिलित हैं
(a) हम के भावना की अभिव्यक्ति
b) योगदान अथवा दायित्व निर्वाह की भावना
(c) परस्पर निर्भरता की भावना
उपर्युक्त तत्वों के आधार पर समुदाय अपनी एकीकरण की भावना के साथ सामाजिक अभिवृद्धि में सहायक होता है। जिसके कारण मनुष्य अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ती समुहिकता तथा एकीकरण के भाव के साथ करता है। अतः समाज के एकीकृत संचालन हेतु समुदाय एक अनिवार्य संघटक है।
वार्तालाप में शामिल हों