सामाजिक गतिशीलता का अर्थ - Meaning of Social Mobility
सामाजिक गतिशीलता का अर्थ - Meaning of Social Mobility
सामाजिक गतिशीलता का तात्पर्य किसी व्यक्ति या समूह की सामाजिक स्थिति में परिवर्तन से है। यह परिवर्तन ऊपर की ओर ऊपर से नीचे की ओर, दोनों ही रूपों में होता है। बेरोजगार युवक का नौकरी मिलना, गांव से नगर में आना, धनी व्यक्ति का निर्धन बन जाना, एक किसान का नेता बनना आदि सामाजिक गतिशीलता के उदाहरण है।
पी.ए. सोरोकिन के अनुसार, " सामाजिक गतिशीलता से मेरा तात्पर्य एक व्यक्ति अथवा सामाजिक वस्तु अथवा मूल्य मानव क्रियाकलाप द्वारा बनाईया अंतरित चीज में टी से सामाजिक स्थिति होने वाले परिवर्तन को ही सामाजिक गतिशीलता कहते हैं।
पी.बी. हॉर्टन एवं सी.एल. हंट के अनुसार, "सामाजिक गतिशीलता का तात्पर्य ऊंचे या निम्न सामाजिक परिस्थितियों में गमन करना है"
ई.एस. बोगार्डस के अनुसार, "सामाजिक पद में कोई भी परिवर्तन सामाजिक गतिशीलता है"।
पीटर के अनुसार, " समाज के सदस्यों के सामाजिक जीवन में होने वाली स्थिति, पद पद, पेशा और निवास स्थान संबंधी परिवर्तनों को सामाजिक गतिशीलता कहते हैं"।
इस प्रकार उपरोक्त वार्डन से स्पष्ट होता है कि सामाजिक गतिशीलता परिवर्तन की ही एक अभिव्यक्ति है। इसका संबंध व्यक्ति या समूह या मूल्य में एक स्थिति से दूसरी स्थिति में परिवर्तन से है। यह परिवर्तन ऊपर की ओर या नीचे की ओर समानांतर स्थिति में होता है। उदाहरण स्वरुप एक व्यक्ति का निम्न पद से पद पर जाना उच्च पद से निम्न पद की ओर आना, एक स्थान से दूसरे स्थान पर तबादला होना आदि सामाजिक गतिशीलता है।
वार्तालाप में शामिल हों