समाजशास्त्र का अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंध - Relationship of Sociology with other Social Sciences
समाजशास्त्र का अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंध - Relationship of Sociology with other Social Sciences
समाजशास्त्र का अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंध के विषय में आप समाजशास्त्र तथा मानव शास्त्र में संबंध पर अध्ययन किया होगा। जिसमें समाजशास्त्र की परिभाषओं में मतैक्य के अभाव को देखते हुए विद्वानों के विचारों को पांच भागों में विभाजित करके समझाने का प्रयास किया गया है उसी प्रकार विद्वानों में समाजशास्त्र का अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंध पर भी वैचारिक एकता के आभाव में विद्वानों के दृष्टिकोण को पांच भागों में विभाजित किया गया है जिसमें कुछ विचारक समाजशास्त्र को दूसरे सामाजिक विज्ञानों से संबंध को स्वीकार किया है जबकि कुछ विचारक समाजशास्त्र को एक स्वतंत्र विज्ञान माना है।
जिसमें समाजशास्त्र के जनक आगस्त कॉम्ट का नाम उल्लेखनीय है। जबकि विट्रिश समाज शास्त्रीय हरबर्ट स्पेन्सर ने समाजशास्त्र को एक स्वतंत्र विज्ञान नहीं मानकर विभिन्न सामाजिक विज्ञानों का समन्वयय माना है। तीसरे अमेरिकन समाज शास्त्रीय वार्ड ने समाजशास्त्र को विभिन्न सामाजिक विज्ञानों की निर्मायक इकाइयां माना है जबकि गिडिग्स ने समाजशास्त्र का अलग दृष्टिकोण एवं एक अलग विषय सामग्री तथा अध्ययन क्षेत्र माना है जब सोरोकिन ने समाजशास्त्र तथा अन्य सामाजिक विज्ञानों के बीच संबंध को स्वीकार किया है। या बताया है कि ये एक दूसरे से कॉफी कुछ लेते देते है अन्त में हम बार्न्स एवं बेकर के इस कथन से संबंधों को और स्पष्ट कर सकते है।" समाजशास्त्र न तो अन्य सामाजिक विज्ञानों की गृहस्वामिनी है और न ही उनकी दासी, बल्कि केवल उनकी बहिन है"। अब हम समाजशास्त्र का मनोविज्ञान से संबंध पर दृष्टि डालते है समाजशास्त्र के अन्तर्गत हम सम्पूर्ण समाज को एक इकाई मानकर उसका अध्ययन करते है। तथा सामजिक व्यवस्था के लिए रीति-रिवाज, मूल्य, परंपरा, धर्म, काननू को एक आवश्यक तत्व मानकर इनको पीढी दर पीढी हस्तान्तरित करने का प्रयास किया जाता है जिससे सामाजिक सुव्यवस्था मजबूत रहे वही मनोविज्ञान व्यक्ति के भावनाओं, संवेगों, अनुभूतियों तथा रूचियों का अध्ययन कर सामाजिक परिवर्तन को दिशा देता है तथा परंपराओं तथा कानूनों में आवश्यक संशोधन पर विद्वानों को चिंतन करने एवं सामाजिक व्यवस्था के लिए क्या उपयुक्त है इसके बारे में अध्ययन करता है।
वार्तालाप में शामिल हों