परिवार के परंपरागत कार्य - Traditional Functions of Family
परिवार के परंपरागत कार्य - Traditional Functions of Family
परिवार के परंपरागत कार्य संस्कृति एवं परंपरा द्वारा निश्चित होते हैं। विभिन्न समाजों की भिन्न-भिन्न परंपराओं के कारण अलग-अलग समाजों में परिवार के इन कार्यों में विभिन्नता पाई जाती हैं। ये परंपरागत कार्य निम्न है:
प्राणीशास्त्रीय कार्य (Biological Function) -
1. सदस्यों की शारीरिक रक्षा
2. भोजन एवं वस्त्र की व्यवस्था
3. निवासस्थान की व्यवस्था
आर्थिक कार्य (Economic Function) -
परिवार का एक महत्वपूर्ण आर्थिक इकाई के रूप में भी कार्यकर्ता रहा है। परिवार के सदस्य उत्पादन कार्य में योग देते हैं। धन का अर्जन करते हैं और आवश्यकता अनुसार धन को खर्च भी करते हैं।
एक परिवार का एक वंशानुगत व्यवसाय रहा है लेकिन वर्तमान समय में एक ही परिवार के विभिन्न सदस्य प्रस्थिति वश विभिन्न प्रकार के कार्य करने लगे हैं जो इस प्रकार हैं
1.श्रम विभाजन (Division of Labour)- लिंग तथा आयु के आधार पर प्रत्येक सदस्य की एक निश्चित प्रस्थिति होती है। सदस्यों की प्रस्थिति के आधार पर श्रम विभाजन किया जाता है। पिता धन उपार्जन का कार्य करता है तथा परिवार का प्रधान माना जाता है। भोजन पकाना, बालकों का पालन पोषण और घर की व्यवस्था करने का कार्य स्त्री करती है। परिवार में बच्चों तथा वृद्धों के कार्य उनकी योग्यता अनुसार अलग-अलग होते हैं।
2. आर्थिक क्रियाओं का केंद्र (Center of Economic Activities)-
परिवार आरंभ से ही उत्पादन का प्रमुख केंद्र रहा है।कृषि युग से लेकर वर्तमान तक इसने आर्थिक दृष्टि से उत्पादक इकाई के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज भी ग्रामीण भारत में परिवार के सभी सदस्य किसी न किसी रूप में खेती के कार्य में योग देते हैं।इसीप्रकार परिवारों के विभिन्न सदस्य गृह उद्योग में लगे हुए हैं।
3. आय एवं संपत्ति का प्रबंध (Management of Income & Property)- प्रत्येक परिवार का आय का एक साधन अवश्य होता है जिसके माध्यम से सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति होती है। 4. उत्तराधिकारी का निर्धारण (Inheritance of Determination)- परिवार संपत्ति के उत्तराधिकारी का भी निर्णय करता है। वह निश्चित करता है कि पारिवारिक संपत्ति का स्वामी कौन होगा। साधारण पितृवंशी परिवारों में लड़कों और मातृवंशी परिवारों में लड़कियों में संपत्ति का विभाजन होता है।
वार्तालाप में शामिल हों