सामाजिक व्यवस्था के प्रकार - types of social systems

  सामाजिक व्यवस्था के प्रकार - types of social systems


वेबर के अनुसार सामाजिक व्यवस्था तीन प्रकार की होती है।


1. आर्थिक व्यवस्था


2. सामाजिक व्यवस्था


3. वैधानिक व्यवस्था


मैक्स वेबर सामाजिक आर्थिक तथा वैधानिक व्यवस्थाओं में अंतर मानते हैं। सामाजिक व्यवस्था तथा आर्थिक व्यवस्था दोनों ही प्रायः समान रूप से वैधानिक व्यवस्था से संबंधित होती है। सामाजिक व्यवस्था तथा आर्थिक व्यवस्था एक नहीं है। आर्थिक व्यवस्था वह तरीका है, जिसके द्वारा आर्थिक वस्तुओं और सेवाओं का वितरण एवं उपयोग किया जाता है पर सामाजिक व्यवस्था बहुत हद तक आर्थिक व्यवस्था द्वारा प्रभावित होती है और स्वयं भी आर्थिक व्यवस्था को प्रभावित करती है। व्यवस्था के लिए शक्ति नितांत आवश्यक है। शक्ति के अभाव में सामाजिक व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। शक्ति के द्वारा एक व्यक्ति अपना प्रभाव दूसरे पर डालने में समर्थ होता है। शक्ति दूसरों को प्रभावित करती है। सभी व्यक्ति, सभी संबंध, सभी प्रक्रियाएं, समस्त व्यवस्था और प्रकृति में घटने वाली प्रत्येक घटना शक्ति की अभिव्यक्ति है।