कार्यान्वयन कार्यक्रम-1986 - Implementation Program - 1986

 कार्यान्वयन कार्यक्रम-1986 - Implementation Program - 1986


राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने एक कार्यान्वयन कार्यक्रम तैयार किया। इस कार्यक्रम में कुल 24 अध्यायों के अन्तर्गत शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में किए जाने वाले क्रियाकलापों को बांटा गया था। ये 24 क्षेत्र है- पूर्वबाल्यकाल परिचर्चा व शिक्षा प्रारम्भिक शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा व आपरेशन ब्लेक बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा व नवोदय विद्यालय, शिक्षका व्यवसायीकरण, उच्च शिक्षा, मुक्त विश्व विद्यालय व दूर शिक्षा, ग्रामीण विश्वविद्यालय एवं संस्थान तकनीकी एवं प्रबन्ध शिक्षा प्रणाली को कार्यकारी बनाना उपाधि को रोजगार से अलग व मानव शक्ति नियोजन, अनुसन्धान व विकास, नारी समानता के लिए शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग की शिक्षा अल्पसंख्यकों की शिक्षा, विकलांगों की शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा स्कूल शिक्षा की विषय वस्तु व प्रक्रिया मूल्यांकन प्रक्रिया व परीक्षा सुधार, युवा व खेल, भाषा विकास, सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य, संचार साधन व शैक्षिक तकनीकी अध्यापक एवं उनका प्रशिक्षण तथा शिक्षा का प्रबन्ध।