राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 एवं कार्यान्वयन कार्यक्रम - National Policy on Education 1986 and Implementation Program
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 एवं कार्यान्वयन कार्यक्रम - National Policy on Education 1986 and Implementation Program
1986 सन् 1986 में राजीव गांधी सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा की गई। यह बारह खण्डों में विभक्त थी और 157 बिन्दुओं के अन्तर्गत इसे लिपिबद्ध किया गया। इस नीति में सम्मलित किये गये संकल्प मुख्यरूप से निम्नलिखित है :
• 10+2+3 प्रणाली को अपनाना
• शैक्षिक अवसरो की एक समान उपलब्धता सुनिश्चित करना
• विभिन्न स्तरों पर शैक्षिक पुर्नगठन करना
• तकनीकी एवं प्रबंध शिक्षा में सुधार करना।
• अध्यापकों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना
• छात्र सेवाओं में सुधार।
• पाठ्यक्रमों का नवीनीकरण।
• अध्यापक शिक्षा में सुधार
• राष्ट्रीय सेवा प्रारंभ करना।
• शैक्षिक निवेश को बढ़ाना।
• नवोदय विद्यालय खोलना।
• उपाधि को नौकरी से अलग करना।
• स्वायत्तता को बढ़ाना।
• कम्प्यूटर के ज्ञान का विस्तार करना।
• शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना।
• कार्यान्वयन कार्यक्रम 1986
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने एक कार्यान्वयन कार्यक्रम तैयार किया। इस कार्यक्रम में कुल 24 अध्यायों के अन्तर्गत शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में किए जाने वाले क्रियाकलापों को बांटा गया था। ये 24 क्षेत्र है
पूर्व बाल्यकाल परिचर्चा व शिक्षा प्रारम्भिक शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा व आपरेशन ब्लेक बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा व नवोदय विद्यालय शिक्षा का व्यवसायीकरण, उच्च शिक्षा मुक्त विश्वविद्यालय व दूरशिक्षा ग्रामीण विश्वविद्यालय एवं संस्थान तकनीकी एवं प्रबन्ध शिक्षा प्रणाली को कार्यकारी बनाना, उपाधि को रोजगार से अलग व मानव शक्ति नियोजन, अनुसन्धान व विकास, नारी समानता के लिए शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग की शिक्षा, अल्पसंख्यको की शिक्षा, विकलांगों की शिक्षा प्रौढ़ शिक्षा, स्कूल शिक्षा की विषय वस्तु व प्रक्रिया. मूल्यांकन प्रक्रिया व परीक्षा सुधार, युवा व खेल, भाषा विकास, सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य, संचार साधन व शैक्षिक तकनीकी अध्यापक एवं उनका प्रशिक्षण तथा शिक्षा का प्रबन्ध।
वार्तालाप में शामिल हों