कार्यान्वयन कार्यक्रम 1992 - Implementation Program 1992
कार्यान्वयन कार्यक्रम 1992 - Implementation Program 1992
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में किये गये संशोधनों के अनुरूप कार्यान्वयन योजना बनाने व प्राप्त अनुभवों व सुझावों को समहित करने की दृष्टि से नया कार्यान्वयन कार्यक्रम 1992 में बनाया गया इस कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा के विषय में मुख्य बाते निम्न थी
● कार्यरत बच्चों तथा वंचित समूहों की शैक्षिक आवश्यकताओं एवं पाठ्य वस्तु प्रक्रिया व गुणवत्ता के लिए समग्र अधिगमन व्यवस्था को अपनाया जाये।
● ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड का विस्तार किया जाये एवं 50% महिला अध्यापकों की भर्ती की जाये।
● औपचारिक स्कूल शिक्षा, स्वैच्छिक विद्यालय योजना,
अनौपचारिक शिक्षा, सूक्ष्म नियोजन तथा ऑपरेशन ब्लेक बोर्ड की वर्तमान योजनाओं में सुधार किया जायेगा।
● स्कूल वस्तें का भार एवं न्यूनतम अधिगम स्तर पर ध्यान दिया जायेगा।
● विद्यालय प्रशासनिक तंत्र को मजबूत बनाया जायेगा तथा अध्यापको को समाज एवं समुदाय के प्रति उत्तरदायी बनाया जायेगा।
• विद्यालय में अध्यापकों को अधिक स्वायतत्ता दी जाये, छात्रों को अधिक सुविधा दी जायेगा एवं पुनरीक्षण व मूल्यांकन प्रणाली विकसित की जायेगी।
वार्तालाप में शामिल हों