परिमार्जित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-1992 - Revamped National Policy on Education - 1992

परिमार्जित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-1992 - Revamped National Policy on Education - 1992


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के कुछ खण्डों का परिमार्जन 1992 में किया गया जिससे परिमार्जित राष्ट्रीय शिक्षा नीति कहते है इस में प्राथमिक शिक्षा के लिए निम्न प्रावधान किये गये।


● ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड को अधिक व्यापक करके प्रत्येक स्कूल में तीन बड़े कमरे तथा तीन अध्यापक उपलब्ध कराये जाये।


● भविष्य में नियुक्त होने वाले 50% अध्यापक महिलायें होगी।


● ऑपरेशन ब्लेक बोर्ड को उच्च प्राथमिक स्तर पर विस्तृत किया जाये। शाला त्यागी बच्चों, स्कूल रहित क्षेत्रों के बच्चों तथा दिन में स्कूल न जा पाने में असमर्थ में कामकाजी बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा के कार्यक्रम को मजबूत व विस्तार करने के लिए कहा।


● 14 वर्ष की आयु वाले सभी बच्चों को संतोषजनक गुणवत्ता वाली निःशुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन चलाने के लिए कहा।