संशोधित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1992 - Revised National Policy on Education 1992
संशोधित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1992 - Revised National Policy on Education 1992
सन् 982 में घोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कहा गया में था कि प्रत्येक 5 वर्ष के उपरान्त इस नीति की समीक्षा की जायेगी। सन् 1992 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की समीक्षा की गई इसके बाद संशोधित नीति प्रस्ताव तैयार करके संसद के दोनों सदनों में रखा गया इसलिए इसे संशोधित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1992 भी कहते है। इसे कार्यान्वयम कार्यक्रम 1992 के नाम से भी जानते है। इसके कुल 23 खंड थे। इन सभी खण्डों के अन्तर्गत सम्बन्धित क्षेत्रों में विकास की अनेक कार्य नीतियाँ, शैक्षिक कार्यक्रम एवं योजनाएँ प्रस्तुत की गई।
वर्ष 1992 में संशोधित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 की घोषणा करते हुए इसमें मामूली सुधार किये गये परन्तु अर्जित उपलब्धियों एवं प्राप्त अनुभवों को ध्यान में रखते हुए नये ढंग से पुनः कार्यान्वयन कार्यक्रम 1992 को तैयार किया गया। इसमें सम्मिलित किये विभिन्न विषयों के अन्तर्गत किये जाने वाले क्रियाकलापों के लिए एक स्पष्ट रणनीति को प्रस्तुत किया गया। यह कार्यान्वयन कार्यक्रम राष्ट्रीय संकल्पों के अनुरूप व्यवस्था करने में सहायक सिद्ध होगा, ऐसी आशा की जा सकती है।
वार्तालाप में शामिल हों