अभिवृत्ति मापन की समस्याएं - Attitude Measurement Problems

अभिवृत्ति मापन की समस्याएं - Attitude Measurement Problems


अभिवृत्ति का मापन करते समय शोधकर्ता के सामने कुछ समस्याएं आती हैं जिनके उपयुक्त हल के बिना अभिवृत्ति का सही-सही मापन संभव नहीं है। ये समस्याएं निम्न है:


(1) अभिवृत्ति एवं कुछ अन्य संप्रत्ययों में बहुत सूक्ष्म अंतर होता है। अतः शोधकर्ता को यह निश्चित कर पाना कठिन हो जाता है कि मापक मत' या 'विश्वास' का मापन कर रहा है या अभिवृत्ति का। कुछ मनोवैज्ञानिक मात्र 'विश्वास' या मूल्य का ही उपयोग मापन में करते हैं जिनसे अभिवृत्ति के स्वरूप की स्पष्ट व्याख्या नहीं होती।


(2) अभिवृत्ति मापन की दूसरी समस्या इसकी परिवर्तनशीलता है। अभिवृत्ति में समय-समय पर परिवर्तन होता रहता है। अतः यह निर्धारित कर पाना कठिन हो जाता है कि प्राप्तांको में अंतर परिवर्तनशीलता के कारण है या मापन संबंधी त्रुटि के कारण।


(3) तीसरी समस्या यह है कि अभिवृत्ति मापन किन पर परिस्थितियों में किया जाए। मापन की परिस्थितियां स्पष्ट, सापेक्षिक रूप से महत्वपूर्ण एवं अंतर्वस्तु के अनुरूप हो। अभिवृत्ति मापन की जो विषय वस्तु हो उससे उत्तर दाता परिचित हो, उसके प्रति किसी प्रकार की आस्था रखता हो, अन्यथा उस मापन का कोई अर्थ नहीं है। अभिवृत्ति मापन उन परिस्थितियों में किया जाए जबकि उत्तर दाता पर कम से कम दबाव हो. क्योंकि बाह्य दबाव का व्यक्ति के अनुक्रिया पर प्रभाव पड़ सकता है, चूंकि अभिवृत्ति मापन रेखीय सातत्य पर आधारित होता है। यह तुलनात्मक मानदंड, भौतिक माफ को की तरह वस्तुनिष्ठ नहीं होता तथा पर तुलना के आधार पर व्यक्ति के अनु क्रियाओं को विभिन्न स्थितियों पर प्रदर्शित किया जा सकता है।