पश्चिमीकरण के लक्षण एवं विशेषताएँ - Characteristics of Westernization

 पश्चिमीकरण के लक्षण एवं विशेषताएँ - Characteristics of Westernization


पश्चिमीकरण के निम्नांकित लक्षण एवं विशेषताएँ होती है -


1. तटस्थता


पश्चिमीकरण की प्रक्रिया से होने वाले परिवर्तन नैतिक दृष्टीसे अच्छे या बुरे है यह स्पष्ट करना पश्चिमीकरण की प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं होता है। नैतिक रूपसे यह तटस्थ अवधारणा है।


2. व्यापकता


धर्म, समाज, जाती, राजनीती, मूल्य, आदर्श, श्रद्धा, विश्वास, खान-पान, आचार-विचार, रहन सहन, शिक्षा, साहित्य आदि भौतिक एवं अभौतिक स्थितियों में बदलाव पश्चिमीकरण की प्रक्रिया की सहायता से होता है। तात्पर्य, भौतिक एवं अभौतिक स्थिति को समाहित करनेवाली व्यापक अवधारणा है।


3. वैज्ञानिकता


नैतिक दृष्टी से यह तटस्थ अवधारणा होने के कारण इसे वैज्ञानिक अवधारणा कहा जाता है। पश्चिमीकरण के द्वारा घटित बदलाव का वस्तुनिष्ठ एवं विश्वसनीय विश्लेषण किया जा सकता है। 


4. जटिलता एवं बहुस्तरीयता


मानव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर पश्चिमीकरण का प्रभाव हुआ है। साथ ही जीवन के अधिक प्रभावित हुए है तो कुछ क्षेत्र कम प्रभावित हुए है। समाज के कुछ क्षेत्र कुछ लोगोने भौतिक क्षेत्र को स्वीकृत किया है तो कुछ लोगोने अभौतिक क्षेत्रों को स्वीकृत किया है।

पश्चिमीकरण की प्रक्रिया का प्रभाव समाज के सभी क्षेत्र एवं भौगोलिक क्षेत्र पर समान रुपसे नहीं पड़ा है। अर्थात यह एक जटिल एवं बहुस्तरीय प्रक्रिया है। 


5. चेतन एवं अचेतनता


भारतीय समाज पर पश्चिमीकरण प्रक्रिया का प्रभाव चेतन एवं अचेतन रूप में पड़ा है। पश्चिमीकरण प्रक्रिया के तहत होने वाले कुछ बदलाव को चेतन मन से स्वीकृत किया है तो कुछ बदलाव को अचेतन मन से स्वीकृत किया है। सामाजिक सुधार, औद्योगिकीकरण, शिक्षा, वैज्ञानिकता का स्वीकार चेतन पश्चिमीकरण प्रक्रिया है,

तो खान-पान, रहन-सहन, पोशाख आदि अचेतन पश्चिमीकरण प्रक्रिया का परिपाक है।


6. पारूप की वैभिन्यता


आझादी के पूर्व भारतीय समाज अंग्रेज. पोर्तुगाली एवं फ्रेंच समाज के संपर्क में आया। पश्चिमीकरण के संदर्भ में अंग्रजी समाज, पोर्तुगाली समाज, फ्रेंच समाज आदि प्रारूप माने जाते है। उक्त प्रारूपो में कुछ तत्व समान तो कुछ तत्व असमान पाए जाते है। यही पश्चिमीकरण की प्रारुपता की विभिन्नता है। ब्रिटिश प्रारूप के अधिकतम तत्व भारतीय समाज के पश्चिमीकरण की प्रक्रिया में पाए जाते है।