विन्यास अनुरक्षण - configuration maintenance
विन्यास अनुरक्षण - configuration maintenance
विन्यास अनुरक्षण सामाजिक प्रणाली की उस प्रकार्यात्मक पूर्वापेक्षा को कहते हैं, जो सामाजिक प्रणाली में उसके तत्वों की अभिप्रेरणात्मक ऊर्जा का संग्रह संगठन और अनुरक्षण करती है। इसके मुख्य प्रकार्य प्रणाली के अंदर विन्यास अनुरक्षण और तनाव प्रबंध है।
यह प्रकार्य सामाजिक प्रणाली के सदस्यों के समाजीकरण की प्रक्रिया द्वारा किया जाता है। समाजीकरण की प्रक्रिया इस सामाजिक प्रणाली के विशिष्ट प्रतीकों, मूल्यों, रुचियों और आदतों को अपनाने में सहायता करती है। यहाँ यह जोड़ देना जरूरी प्रतीत होता है
कि पारसन्स के मत में तनाव प्रबंधन सभी संस्थाओं में आभ्यंतर रूप में होना चाहिए। इस तरह से इसे (एकीकरण) के प्रकार्य से अलग किया जा सकता है। यहाँ एकीकरण का अभिप्राय समाज की विभिन्न प्रणालियों में एकीकरण से है।
विन्यास अनुरक्षण की प्रकार्यात्मक पूर्वापेक्षा का नैमित्तिक स्वरूप भी है। इससे पिछले भागों में हमने आपको सामाजिक प्रणाली की अवधारणा या परिचय कराया था। आइए, अब हम पारसन्स द्वारा दी गई सामाजिक प्रणाली की संरचनाओं के प्रकारों के अनुभाश्रित उदाहरणों को समझने की कोशिश करें।
वार्तालाप में शामिल हों