आलोचनात्मक मूल्यांकन - critical evaluation

आलोचनात्मक मूल्यांकन - critical evaluation


यह सच है कि पैरेटो ने नये दृष्टिकोण के आधार पर अभिजनों के परिभ्रमण के रूप में सामाजिक परिवर्तन का चक्रिय सिद्धांत प्रस्तुत किया लेकिन बॉटोमोर (Bottomore) तथा कुछ अन्य विद्वानों ने इस सिद्धांत के अनेक दोषों पर भी प्रकाश डाला है जो इस प्रकार है। इस सिद्धांत के द्वारा पैरेटो ने यह स्पष्ट किया कि विशिष्ट चालक ही व्यक्तियों के विभिन्न व्यवहारों का निर्धारण करते हैं तथा यही अभिजन वर्गों के परिभ्रमण का कारण है। इसके बाद भी पैरेटो ने यह नहीं बतलाया कि स्वयं विशिष्ट चालकों में परिवर्तन क्यों और किस प्रकार होता है? दूसरी आलोचना है कि पैरेटो ने अपने सिद्धांत में शासकीय अभिजन वर्ग तथा गैर शासकीय अभिजन वर्ग के बीच ही परिभ्रमण पर बल दिया है। उन्होंने समाज के मध्यम और निम्न वर्ग की ओर से अभिजन वर्ग में सम्मिलित होने वाले व्यक्यितों पर विशेष ध्यान नहीं दिया। केवल इनका कहना है कि “निम्न स्तर के व्यक्तियों का ऊपर की ओर उठना ही भी समूह के स्थायित्व के विशिष्ट चालकों से प्रभावित एक प्रक्रिया के रूप में होता है।" पर्याप्त व्याख्या नहीं है। अभिजात वर्गों के उत्थान और पतन को जिन आधारों स्पष्ट किया गया है उन्हें तार्किक व प्रामाणिक नहीं कहा जा सकता।

साथ ही मात्र लोभ व स्वार्थ के कारण ही इन्सान का पतन नहीं होता. कभी-कभी जीवन की परिस्थितियों के कारण थी पतन होता है। जिसमें मनुष्य का कोई नियन्त्रण नहीं रहता।


पैरेटो के अनुसार अभिजात वर्ग के दो गुण पूर्णता" व (बल" मुख्य एवं आवश्यक है। परन्तु ये इन दोनों गुणों की कोई वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत नहीं कर पाएं। इनका मत है कि अभिजातों का चक्रीय परिभ्रमण कुछ मनोवैज्ञानिक लक्षणों के परिवर्तन के साथ होता है। परन्तु इतना कहने से कोई अर्थ स्पष्ट नहीं होता। यह भी बताना आवश्यक है कि इन मनोवैज्ञानिक लक्षणों में परिवर्तन क्या और कैसे होता है तथा क्या इन परिवर्तनों का सामाजिक परिवर्तन से कोई संबंध है या नहीं? पैरेटो द्वारा प्रस्तुत विवरण पर्याप्त उदाहरणों द्वारा सिद्ध नहीं होता। उसकी व्याख्या इटली की राजनीति तथा प्राचीन रोम के कुछ दृष्टान्तों तक ही सीमित है। इतने थोड़े दृष्टान्त पर्याप्त नहीं है।


पैरेटो ने अपने चक्रिय परिभ्रमण के मात्र दो प्रकारों का वर्णन किया है परन्तु इन दोनों प्रकारों के पारस्परिक संबंध को सपष्ट नहीं किया गया।