ड्रा-ए- परसन परीक्षण ( DAP Test) - Draw-a-Person Test (DAP Test)
ड्रा-ए- परसन परीक्षण ( DAP Test) - Draw-a-Person Test (DAP Test)
1. इसका निर्माण मैकोवर ने किया था।
2. इस परीक्षण में प्रयोज्य को एक व्यक्ति का चित्र बनाने के लिये कहा जाता है।
3. इसके बाद कभी-कभी आवश्यकतानुसार विपरीत लिंग के व्यक्ति, माँ, आत्मन् या परिवार का चित्र बनाने के लिये भी कहा जाता है।
4. मै कोवर का मत है कि व्यक्ति जिस प्रकार से चित्र बनाता है. उसके आधार पर उसके अचेतन मन की अनेक प्रक्रियाओं के बारे में अनुमान लगाना संभव हो पाता है।
II. घर पेड़ व्यक्ति परीक्षण (H-T-P test)
1. इस परीक्षण का निर्माण प्रसिद्ध विद्वान बक द्वारा सन् 1948 में किया गया था।
2. इसमें व्यक्ति को एक पेड़ तथा एक व्यक्ति का चित्र बनाना होता है।
3. इसके बाद इन चित्रों का विवेचन एक साक्षात्कार में करना होता है।
4. व्यक्ति द्वारा जिस ढंग से चित्र का वर्णन किया जाता है. उसके आधार पर उसके व्यक्तित्व के शीलगुणों का विश्लेषण किया जाता है।
III. बद्ध वेण्डर-गेस्टाल्ट परीक्षण
इस परीक्षण का निर्माण सन् 1938 में लिऊरेटा वेण्डर द्वारा किया गया था।
1. व्यक्ति के बौद्धिक ह्रास की मात्रा जानने के लिए इस परीक्षण का प्रयोग किया जाता है।
2. इसमें 9 अत्यधिक साधारण चित्र होते हैं।
3. इन चित्रों को देखकर पहले व्यक्ति को उनकी नकल उतारने के लिये कहा जाता है।
4. इसके बाद उसके सामने से चित्र हटा लिये जाते हैं और उसे अपनी स्मृति के आधार पर ही उस चित्र को बनाना होता है।
5. चित्र बनाते समय प्रयोज्य द्वारा प्राय: अनेक गलतियाँ होती हैं। जिनमें से कुछ प्रमुख निम्न हैं, जैसे कि- समन्वय में कमी पुनरावृत्ति चित्र घूर्णन इत्यादि।
6. वेण्डर का मत है कि चित्र को बनाते समय की गई गलतियों के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व का विश्लेषण किया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों