तथ्य की परिभाषा , तथ्य की विशेषताएं - Definition of Fact, Characteristics of Fact
तथ्य की परिभाषा , तथ्य की विशेषताएं - Definition of Fact, Characteristics of Fact
विभिन्न विद्वानों ने तथ्य की निम्नलिखित परिभाषाएं इस प्रकार दी हैं-
गुडे एवं हॉट के अनुसार, "एक अनुभव सिद्ध सत्यापनीय अवलोकन ही तथ्य है।" फेयरचाइल्ड के अनुसार, "कोई प्रदर्शित की गई या प्रकाशित की जा सकने योग्य वास्तविकता की मद पद या विषय ही तथ्य है।"
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार, "तथ्य किसी कार्य का घटित होना, अवश्य ही घटित या सही मायने वाली वस्तु अनुभव की सही बात, एक स्थिति की वास्तविकताएं किसी निष्कर्ष का आधार मानी जाने वाली वस्तु. सही या विद्यमान वास्तविकता है"।
थॉमस एवं जैविकी के अनुसार, "तथ्य स्वयं मैं एक अमूर्तिकरण ही है"।
तथ्य की विशेषताएं
तथ्य की निम्नलिखित विशेषताएं इस प्रकार हैं-
1. तथ्य एक ऐसी घटना है जो कि वास्तविक रूप में घटित हुई हो या जो वास्तविक रूप में विद्यमान है।
2. तथ्यों को भौतिक शारीरिक, मानसिक या उद्वेगात्मक घटनाओं के रूप में देखा जा सकता है।
3. घटना को सभी लोग सच मान सकते हैं और अगर किसी को भी संदेह है तो वह स्वयं वास्तविकता की पुनर्परीक्षा या जांच कर सकता है। इस अर्थ में जिस घटना की पुनर्परीक्षा या सत्यापन की जांच संभव नहीं है वह तथ्य नहीं है।
4. घटना का निरीक्षण, अवलोकन एवं अनुभव संभव है। वह चीज या घटना घटित हुई है. इस बात की पुष्टि निश्चयपूर्वक अवलोकन या अनुभव द्वारा ही की जा सकती है।
5. घटना को दुनिया में सच कह कर स्वीकार किया जाता है। इसके अवलोकनों व मापों के संबंध में सभी लोगों का सामान मत होता है।
6. सभी सत्यों को प्रत्यक्ष रूप में देखा जा सके यह एक आवश्यक शर्त है। साथ ही किसी न किसी प्रकार के अनुभव द्वारा इस बात की पुष्टि होना भी जरूरी है कि वह तथ्य वास्तव में विद्यमान है, वह घटना घटित हुई है।
7. तथ्यों के सामाजिक स्वरूप को स्पष्ट करते हुए दुर्खीम ने लिखा है कि "सामाजिक तथ्य व्यवहार (विचार, अनुभव या क्रिया) का वह है पक्ष है जिसका निरीक्षण वस्तुनिष्ठ रूप में संभव है, जोकि एक विशेष ढंग से व्यवहार करने को बाध्य करता है"।
दुर्खीम के अनुसार तथ्य की दो प्रमुख विशेषताएं हैं बाह्यता और बाध्यता । सामाजिक तथ्य एक वस्तु की भांति है, इस कारण वह सदस्यों के मस्तिष्क के विचार के बाहर है, साथ ही इसका प्रभाव समाज के सदस्यों पर बाध्यतामूलक होता है।
वार्तालाप में शामिल हों