समाज मनोविज्ञान की परिभाषा - definition of social psychology
समाज मनोविज्ञान की परिभाषा - definition of social psychology
समाज मनोविज्ञान एक ऐसा वैज्ञानिक क्षेत्र है जो सामाजिक परिस्थित में व्यक्ति के व्यवहार एवं चिंतन के स्वरुप एवं कारणों को समझने की कोशिश करता है." Baron & Byrne and Branscombe, 2006 social psychology 1987p-14
“व्यक्ति दूसरों के बारे किस तरह सोचता है, दूसरे को कैसे प्रभावित करता है तथा एक-दूसरे को किस तरह सम्बंधित करता है. का वैज्ञानिक अध्ययन ही समाज मनोविज्ञान है"। Myers. Social Psychology 1988 P.3 समाज मनोवैज्ञानिकों ने समाज मनोविज्ञान को अपने दृष्टिकोण के अनुसार प रिभाषित किया है। एक समानता सभी में पायी जाती है। करीब-करीब सभी लोगों ने समाज मनोविज्ञान के विषयवस्तु के रूप में व्यक्ति द्वारा सामाजिक परिस्थितियों में किये गए व्यवहार को स्वीकृत किया है, न्यूकोंब (Newcomb 1962) ने ऐसे व्यवहारों को अंतःक्रिया की संज्ञा दी है।
इस प्रकार उपरोक्त परिरभाषाओं एवं समानता को दृष्टिगत रखते हुए मनोविज्ञान की सामान्य परिभाषा निम्नवत है।
"समाज मनोविज्ञान व्यक्ति के व्यवहारों तथा अनुभूतियों का सामाजिक परिस्थितियों में अध्ययन करने का विज्ञान है। इस सामान्य परभाषा का विश्लेषण करने पर निम्न तथ्य प्राप्त होते हैं
1. समाज मनोविज्ञान एक विज्ञान (Science) है तथा मनोविज्ञान की एक शाखा है,
2. समाज मनोविज्ञान में व्यक्ति व्यवहारों एवं अनुभूतियों को अध्ययन किया जाता है।
3. एक समाज मनोवैज्ञानिक इन व्यवहारों एवं अनुभूतियों का अध्ययन सामाजिक परिस्थितियों में करता है।
वार्तालाप में शामिल हों