शैक्षिक समाज की परिभाषाएं - Definitions of Educational Society

 शैक्षिक समाज की परिभाषाएं - Definitions of Educational Society


शैक्षिक समाजशास्त्र को विभिन्न विद्वानों ने निम्नानुसार परिभाषित किया है।


• जार्ज पेने शैक्षिक समाजशास्त्र से हमारा अभिप्राय उस विज्ञान से है जो कि संस्थाओं 1 सामाजिक समूहों और सामाजिक प्रक्रियाओं की व्याख्या एवं विवेचना करता है, अर्थात् वे सामाजिक संबंध जिनसे या जिनसे द्वारा व्यक्ति अपने अनुभवों को प्राप्त करने है एवं संगठित करते हैं।”


• कार्टर- "शैक्षिक समाजशास्त्र समाजशास्त्र के उन तत्वों का अध्ययन करता है जिनका शैक्षिक प्रक्रिया में महत्व है और विशेष रूप से उनका अध्ययन करता है जो सीखने की महत्वपूर्ण योजना और सीखने की क्रिया के नियंत्रण की ओर संकेत करते है।" 


• रोसेक- “शैक्षिक समाजशास्त्र के क्षेत्र में सब सामाजिक प्रक्रियाएं आ जाती है।”


• ब्राउन - "शैक्षिक समाजशास्त्र, समाजशास्त्र के सिद्धांतों को शिक्षा की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर लागू करता है।"


• ए.के.सी. ओटावे - "शैक्षिक समाजशास्त्र का आरम्भ इस दृष्टिकोण को अपनाते हुए हाता है कि शिक्षा एक प्रक्रिया है जो समाज में होती है और वह समाज जिसमें यह शैक्षिक प्रक्रिया होती है, अपनी प्रकृति के अनुसार शिक्षा के उद्देश्यों तथा शिक्षा शिक्षण पद्धतियों को निर्धारित करता है।"


• डॉ. आदित्य चतुर्वेदी के अनुसार शिक्षा को यदि व्यपक रूप से लिया जाये तो वह समाज में ही होने वाली प्रक्रिया है अतः समाजशास्त्र एवं शैक्षिक समाजशास्त्र अलग नहीं है एक ही है।"