धर्म की परिभाषाएँ ,धार्मिक कार्यकर्ता - Definitions of Religion Religious Activist
धर्म की परिभाषाएँ ,धार्मिक कार्यकर्ता - Definitions of Religion Religious Activist
> दुर्खीम के अनुसार धर्म, पवित्र वस्तुओं से संबंधित विश्वासों और आचरण की संपूर्ण व्यवस्था है जो इन पर विश्वास करने वालों को एक नैतिक समुदाय में संयुक्त करती है।
> टाईलर ने प्रिमिटिव कल्चर में धर्म की यह परिभाषा दी कि, “धर्म आध्यात्मिक शक्ति में विश्वास है।
> मलिनोव्सकी के अनुसार, “धर्म, क्रिया की एक विधि है और साथ ही विश्वासों की एक व्यवस्था है। धर्म एक समाजशास्त्री घटना के साथ-साथ एक व्यक्तिगत अनुभव भी है।
> होवेल “धर्म अलौकिक शक्ति पर विश्वास पर आधारित है। जिसमें आत्मावाद और मानावाद दोनों सम्मिलित है"।
धार्मिक कार्यकर्ता
पुरोहित या धार्मिक कार्यकर्ता जो विभिन्न अनुष्ठानों को संपन्न करता है तथा जिसे अपनी उपस्थिति व प्रतिष्ठा अनुवांशिक रूप से प्राप्त होती है।
ओझा या शमन – यह तुंगुस भाषा का शब्द है जिसका आशय ऐसे व्यक्ति से है जो आत्मा से अपरोक्ष रूप से बात कर सकता है।
वॉलदेमर बोगोरस ने साइबेरिया की चुकची के अध्ययन के दौरान शमन का उल्लेख किया है या एक धार्मिक डॉक्टर होता है जो मुख्य रूप से विभिन्न बीमारियों का इलाज करता है।
वार्तालाप में शामिल हों