वर्णनात्मक अनुसंधान अभिकल्प - descriptive research design

 वर्णनात्मक अनुसंधान अभिकल्प - descriptive research design


वर्णनात्मक अनुसंधान अभिकल्प की प्रमुख विशेषताओं को इस प्रकार से समझा जा सकता है-


क) वर्णनात्मक अनुसंधान अभिकल्प का मुख्य उद्देश्य किसी समस्या अथवा घटना के बारे में विस्तृत विवरण करना रहता है।


ख) समस्या जिस प्रकार की है, उसी प्रकार से वर्णनात्मक अनुसंधान अभिकल्प का सरोकार रहता है अर्थात् यह क्या है' का विस्तारित अध्ययन होता है।


ग) इसमें किसी भी समस्या अथवा घटना के लिए उत्तरदाई कारकों की तलाश तथ्ययुक्त वर्णन करने के प्रयोजन से किया जाता है।


घ) वर्णनात्मक अनुसंधान अभिकल्प में संबंधित विषय अथवा संदर्भ का अध्ययन कर ज्ञान की प्राप्ति स्वयं साध्य है। 


ङ) वर्णनात्मक अनुसंधान अभिकल्प की प्रकृति कठोर प्रकार की होती है। इसकी निर्मिति के पश्चात किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकता और इसकी निर्मिति भी पूर्व के अध्ययनों पर आधारित रहती है।


च) वर्णनात्मक अनुसंधान अभिकल्प में तथ्यों के संकलन हेतु संरचित प्रकार की तकनीकों का प्रयोग किया जाता है। 


छ) निदर्शन के तौर पर वर्णनात्मक अनुसंधान अभिकल्प के अंतर्गत समान्यतः दैव निदर्शन का ही प्रयोग किया जाता है।


ज) वर्णनात्मक अनुसंधान अभिकल्प में सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु एक पूर्व में ही नियोजित की गई रूपरेखा होती है।


झ) इसमें अनुसंधान के संचालन हेतु पूर्व में ही निर्णय लिए जाते हैं।