सूचना के स्रोतों का निर्धारण - Determining the sources of information

 सूचना के स्रोतों का निर्धारण - Determining the sources of information


सूचनादाताओं का चयन कर लेने के बाद शोधकर्ता के लिए यह आवश्यक है कि वह उन स्रोतों की जानकारी प्राप्त करें जिनसे विश्वसनीय सूचना एकत्रित की जा सके। सूचना के स्रोत मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं. प्राथमिक अथवा क्षेत्रीय तथा द्वितीयक अथवा प्रलेखीय प्राथमिक स्रोत वे हैं जिनसे एक शोधकर्ता स्वयं ही और प्रथम बार सूचनाएं एकत्रित करता है। इस दृष्टिकोण से क्षेत्र कार्य द्वारा एकत्रित की गई सभी सूचनाएं प्राथमिक सूचनाएं होती है। द्वितीयक स्रोत वे हैं जो पहले से ही दूसरे व्यक्तियों द्वारा संकलित तथ्य प्रदान करते हैं।

इस दृष्टिकोण से अभिलेख, प्रतिवेदन, गजेटियर, पुस्तकें, पांडुलिपियां, पत्र-पत्रिकाएं तथा शोध ग्रंथ आदि सूचना के द्वितीयक स्रोत हैं। यद्यपि सभी शोध कार्य में प्राथमिक और द्वितीयक दोनों प्रकार के स्रोतों का उपयोग किया जाता है लेकिन इन स्रोतों का पहले से ही निर्धारण कर लेने से तथ्यों का संकलन कम समय में और अधिक कुशलता पूर्वक किया जा सकता है।