निदानात्मक अनुसंधान अभिकल्प - diagnostic research design
निदानात्मक अनुसंधान अभिकल्प - diagnostic research design
समान्यतः अनुसंधान के पीछे ज्ञान की प्राप्ति अथवा वृद्धि की धारणा विद्यमान रहती है, परंतु कई बार अनुसंधान किन्हीं समस्याओं के निवारण से भी संबन्धित हो सकता है। यह अनुसंधान अभिकल्प इसी श्रेणी से संबंध रखता है। निदानात्मक अनुसंधान अभिकल्प में शोधकर्ता किसी समस्या अथवा घटना के संबंध में पर्याप्त जानकारी ज्ञान प्राप्त करता है तथा उस ज्ञान के आधार पर उस समस्या के पीछे छिपे कारणों को जानकार समस्या निवारण करने हेतु सुझाव प्रस्तुत करता है। सरल शब्दों में इस अनुसंधान अभिकल्प को किसी सामाजिक समस्या के निदान हेतु अनुसंधान कार्य के रूप में व्याख्यायित किया जा सकता है। इस प्रकार के अनुसंधान अभिकल्प में शोधकर्ता किसी समस्या का निदान प्रस्तावित करता है, न कि स्वयं उस समस्या के निदान में जुट जाता है।
किसी भी समस्या का निदान करना समाज सुधारक, नेता अथवा प्रशासक आदि का काम होता है, एक शोधकर्ता केवल वैज्ञानिक प्रविधियों व तकनीकों की सहायता से समस्या और उसके लिए उत्तरदाई कारकों के बारे में व्यवस्थित जानकारी प्राप्त कर उसके समाधान की तलाश करता है। इसलिए इस अनुसंधान अभिकल्प में समस्या के बारे में सम्पूर्ण व गहन अध्ययन कर उसकी गहराई तक जाने का प्रयास किया जाता है. ताकि समस्या के प्रत्येक संभावित कारणों की पहचान की जा सके।
वार्तालाप में शामिल हों