सामाजिक संबंधों में अंतर - Difference in Social Relations

 सामाजिक संबंधों में अंतर - Difference in Social Relations


गांवों में जनसंख्या की कमी के कारण सभी लोग परस्पर एक दूसरे को जानते है। उनमें प्रत्यक्ष, प्राथमिक, अनौपचारिक एवं वैयक्तिक संबंध पाए जाते है। वहां व्यक्ति को महत्व दिया जाता है। नगरों में स्थिति विपरीत है। गिस्ट और हेल्बर्ट लिखते हैं. नगर वैयक्तिक संबंधों की अपेक्षा अवैयक्तिक संबंधों को अधिक प्रोत्साहन देता है।" नगरों में जनसंख्या की बहुलता के कारण व्यक्तिगत सम्पर्क का अभाव पाया जाता है, वहां व्यक्ति को महत्व नहीं दिया जाता। शहरी जीवन यंत्रवत चलता है। अतः वहां अप्रत्यक्ष औपचारिक, अवैयक्तिक एवं द्वैतीयक संबंध पाए जाते है। गांवों में संबंध सरल एवं सच्चे होते है, किंतु नगरों में बनावटी एवं ऊपरी। गांवों में व्यक्ति का संबंध अधिकतर प्राथमिक समूहों, जैसे परिवार, पडोंस. मित्र मण्डली एवं नातेदारी समूहों से होता है जबकि नगरों में प्रमुखतः द्वैतीयक समूहों से। गांवों में व्यक्ति अपनी आवष्यकताओं की पूर्ति के लिए प्राथमिक समूहों पर निर्भर होता है जबकि नगरों में उसे अनेक द्वैतीयक समूहों एवं समितियों का सहारा लेना होता है।