विशिष्ट चालकों का वितरण - Distribution of Residues
विशिष्ट चालकों का वितरण - Distribution of Residues
पैरेटो के अनुसार उपरोक्त विशिष्ट चालक प्रत्येक समाज में पाये जाते हैं और वे सभी सामाजिक प्रणाली की अपेक्षा अधिक स्थिर तत्व भी है। परन्तु इसका तात्पर्य यह नहीं है कि इन विशिष्ट चालकों की शक्ति और वितरण या अनुपात समस्त व्यक्ति या समूहों में एक जैसा होता है। वास्तव में इनकी शक्ति और विभिन्न कालों और विभिन्न व्यक्तियों तथा सामाजिक समूहों में भिन्न-भिन्न होता है। कोई समूह जिसमें सम्मिलन या स्थायित्व के विशिष्ट चालकों की अधिकता हो सकती है तो किसी में कम हो सकता है किसी व्यक्ति में काम सम्बन्धी विशिष्ट चालक की अधिकता हो तो किसी में कम था न हो। वास्तविकता यह है कि कोई भी सामाजिक व्यवस्था किसी अन्तिम या पूर्ण रूप से स्थिर सिद्धान्त के आधार पर नहीं चलती बल्कि यह सदैव सापेक्षिक होती है व इसमें परितर्वन भी होता रहता है। इन परिवर्तनों के साथ-साथ उक्त विशिष्ट चालकों की व्यक्ति और वितरण में भी परिवर्तन होते रहता है। इस प्रकार पैरेटो के अनुसार (विशिष्ट विचार समय काकर और सामाजिक परिस्थितियों से संबंधित है और इनमें परितर्वन के साथ-साथ थे स्वये मैं भी परिवर्तन होते रहते है।)
वार्तालाप में शामिल हों