मुस्लिम शिक्षा की कमियाँ - drawbacks of muslim education

 मुस्लिम शिक्षा की कमियाँ - drawbacks of muslim education


मध्यकाल में प्रचलित मुस्लिम शिक्षा प्रणाली की प्रमुख कमियां निम्नानुसार है -


• इस काल में इस्लाम धर्म की शिक्षा पर अत्याधिक बल दिया गया। प्रारम्भिक शिक्षा मौलबी के द्वारा दी जाती थी शिक्षा के द्वारा हिंदुओं के दिमाग में इस्लाम के सिद्धान्तों तथा आदर्शों को प्रवेश कराया गया।


• मुस्लिम काल की शिक्षा का माध्यम अरबी एवं फारसी था। राज काज की भाषा अरबी एवं फारसी होने के कारण राजपदों पर नियुक्ति के लिए इनका जानना आवश्यक होता था। इस कारण लोक भाषों की उपेक्षा हुई।


• मुस्लिम काल में पर्दा प्रथा होने के कारण स्त्रियों को शिक्षा प्राप्त करने के पर्याप्त अवसर प्राप्त नहीं हो सके। छोटी लड़कियों को प्रारम्भिक शिक्षा ही प्राप्त हो पाती थी। उच्च शिक्षा शाही बड़े घरानों की स्त्रियों तक ही सीमित थी।


• मुस्लिम काल में शिक्षा के भौतिक पक्ष पर अधिक बल दिया गया। शिक्षा का उद्देश्य सांसरिक सुखों वैभव ऐश्वर्य प्राप्त करना था।


• इस काल में हिन्दुओं की शिक्षा की उपेक्षा की हिंदु मकतबों में जाकर नहीं पड़ते थे। इसलिए इस काल में हिंदुओं की शिक्षा ठीक से नहीं हो पायी।


• मुस्लिम काल की शिक्षा का एक प्रमुख कठोर शारीरिक दण्ड देना था। बेंत लगाना कोड़े मारना थप्पड़ मारना आदि शारीरिक दण्ड दिया जाता था।


• मुस्लिम काल में छात्रों को अनेक प्रकार के सुख-साधन उपलब्ध होते थे जिसके कारण वे भोग बिलासी हो गये थे।


• राजकीय संरक्षण प्राप्त न होने के कारण शिक्षा की प्रकृति व्यापक नहीं थी। कट्टरता के कारण मुस्लिम शिक्षा व्यापक रूप नहीं ले सकी। जिसके कारण शिक्षा एक वर्ग तक ही सीमित रह गई।


• मुस्लिम शासकों की शिक्षा संबंधी नीति स्थिर न होने के कारण शिक्षा प्रणाली कोई व्यवस्थित रूप नहीं ले सकी।