विल्फ्रेडो परेटो का प्रारंभिक जीवन - The Early Life of Vilfredo Pareto

 विल्फ्रेडो परेटो का प्रारंभिक जीवन - The Early Life of Vilfredo Pareto


प्रख्यात अर्थशास्त्री तथा समाजशास्त्री विल्फ्रेडो फेडेरिको दामासो पैरेटो का जन्म 15 जुलाई, 1848 को पेरिस में हुआ था। पैरेटो का परिवार मूलतः इटली में जेनेवा का निवासी एक संपन्न परिवार था। इनके पिता जिनेवा तथा माता पेरिस की नागरिक थी। इनके पिता मार्केट रॉफेल परेटो (Marvius Raphael Pareto) मेज्जिनी (Mazzini) के विचारों के प्रशंसक व समर्थक होने के साथ-साथ एवं जनतांत्रिक या प्रजातांत्रिक न्याय व विचारधारा के सदा पक्षपाती रहे। अपने क्रांतिकारी व न्यायिक विचारधारा के कारण युवावस्था में ही परेटो के पिता को अपनी मातृभूमि इटली को छोड़कर 1935 ई. में जाना पड़ा। इसलिए इनका अधिकतर समय इटली से बाहर बीता। इटली छोड़कर पैरेटो के पिता ने फ्रांस में शरण लिया। यहीं पर उन्होंने नागरिक अभियंता के पद पर कार्य किया एवं फ्रांसिसी महिला मेरी मेटेनियर (Marie Metenier) से विवाह कर लिया। इनकी तीन संतानें हुई जिसमें दो पुत्रियाँ व एक पुत्र पैरेटो थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा पेरिस में ही हुई। पैरेटो के जन्म के लगभग 9 वर्ष के उपरांत जब इटली की राजनीतिक उथल-पुथल कम हुई तथा इटली के सरकार की नीति बदली तब सन् 1857-58 तक पैरेटो के पिता परिवार समेत इटली वापस आ गए और फ्लोरेन्स शहर में बस गए।