समाज मनोविज्ञान का प्रारंभिक काल - early period of social psychology

 समाज मनोविज्ञान का प्रारंभिक काल - early period of social psychology

समाज मनोविज्ञान का प्रारंभिक काल 1908-39 माना जाता है. समाज मनोविज्ञान के क्षेत्र में सबसे पहला प्रयोग ट्रिपलेट (Triplet) द्वारा 1897 में किया गया, फिर भी आधुनिक समाज मनोविज्ञान के वैज्ञानिक अध्ययन की शुरुआत 1908 से मानी जाती है जब मैकडूगल (McDougall) ने अपनी पुस्तक के माध्यम से यह बताया था की प्राणी का सामाजिक व्यवहार जन्मजात प्रवृत्तियों द्वारा निर्धारित होता है। 1930-40 वाले दशक में समाज मनोविज्ञान के क्षेत्र महत्त्वपूर्ण कार्य समाज मनोवैज्ञानिकों द्वारा किये गए जिससे समाज मनोविज्ञान के कार्यक्षेत्र में काफी वृद्धि हुयी.इसी समय लिकर्ट (Likert. 1932) ने मनोवृत्ति मापनी विधि का निर्माण किया. मोरेनो (Moreno, 1934) ने अंतर्वैयक्तिक पसंदों (interpersonal Preferences) का अध्ययन करने के लिए समाजमिति (Sociometry) का प्रतिपादन किया।