अस्पृश्यों की आर्थिक निर्योग्यताएं , अस्पृश्यों की राजनीतिक निर्योग्यताएं - Economic Disabilities of the Untouchables Political Disabilities of the Untouchables
अस्पृश्यों की आर्थिक निर्योग्यताएं , अस्पृश्यों की राजनीतिक निर्योग्यताएं - Economic Disabilities of the Untouchables Political Disabilities of the Untouchables
अस्पृश्यों की प्रमुख आर्थिक निर्योग्यताएं निम्नलिखित हैं-
• अस्पृश्यों द्वारा वे सभी कार्य किए जाते थे जो कि स्वर्ण हिंदू जातियां नहीं करती थीं। आर्थिक निर्योग्यताओं की वजह से अस्पृश्य जातियों की आर्थिक दशा इतनी निम्न हो गयी कि वे विवश होकर सवर्ण हिंदुओं के जूठे भोजन, उच्च जातियों द्वारा छोड़े गए फटे-पुराने वस्त्र, अन्य त्यागी गयी वस्तुओं का प्रयोग करना पड़ा। अस्पृश्यों द्वारा किए जाने वाले कार्यों में मैला ढोना, सफाई करना मृत पशुओं को उठाना, चमड़े का कार्य करना आदि निर्धारित थे। ए लोग गावों में ज़्यादातर भूमिहीन श्रमिक के तौर पर कार्य करने को विवश थे।
• अस्पृश्य जातियों के साथ संपत्ति संबंधी निर्योग्यतायें भी थीं। इन्हें भूमि पर आधिपत्य तथा संपत्ति संग्रहण के अधिकार नहीं दिए गए। अस्पृश्यों को दसों कि तरह से सवर्ण जातियों अथवा संबंधित सवर्ण व्यक्ति की सेवा करनी पड़ती थी. चाहे इसके लिए परिश्रमिक कितना ही कम क्यूँ न हो।
• अस्पृश्यों के लिए आर्थिक निर्योग्यताएं इस कदर थीं कि उन्हें घृणित कार्यों को करने के लिए बाध्य होना पड़ता था। उनके द्वारा दी जाने वाले महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के एवज में उन्हें भरपेट भोजन प्राप्त कर सकने योग्य भी परिश्रमिक नहीं मिल पता था। वे जूठे भोजन, त्यागे हुए फटे-पुराने कपड़े पहनने हेतु विवश थे।
अस्पृश्यों की राजनीतिक निर्योग्यताएं
अस्पृश्यों को किसी प्रकार के राजनीतिक अधिकार नहीं प्रदान किए गए। शासन कार्यों में उनको किसी प्रकार का हस्तक्षेप करने, सुझाव देने, सार्वजनिक क्षेत्रों में नौकरी आदि करने से संबंधित किसी प्रकार के अधिकार नहीं दिए गए। इतना ही नहीं उन्हें सामान्य अपराध पर भी कठोर दंड दिए जाने का प्रावधान निर्धारित था।
वार्तालाप में शामिल हों