प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा - elementary education initiation

 प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा - elementary education initiation


पिता के इटली वापस आने के समय विल्फ्रेडो पैरेटो की उम्र लगभग 10 वर्ष की थी। इनकी प्रारंभिक शिक्षा इटली में संपन्न हुई। अपनी सेकेंडरी स्तर तक की शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने प्रख्यात ट्यूरिन विश्वविद्यालय (Turin University) के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी तथा बाद में पॉलीटेक्नीकल स्कूल में शिक्षा पूर्ण की। इस संस्था में उन्होंने पाँच वर्ष तक अध्ययन किया। यहाँ पर उन्होंने भौतिकशास्त्र तथा गणितशास्त्र का विशेष अध्ययन किया क्योंकि उस समय उनके जीवन का उद्देश्य इंजीनियर बनना था। उस अवस्था में पैरेटो शायद सपने में भी कभी यह नहीं सोचे होंगे कि एक समय ऐसा भी आएगा, जबकि उनका नाम एक इंजीनियर के रूप में नहीं बल्कि एक प्रख्यात अर्थशास्त्री व समाजशास्त्री के रूप में सम्मानित होगा।


पैरेटो ने इस समय गणित, भौतिकविज्ञान तथा इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण करते रहे। इसी कोर्स के दौरान इन्होंने (ठोस वस्तु में संतुलन के आधारभूत सिद्धांत) (The fundamental Principles of Equilibrium in solid Bodies) पर अपनी थ्रिसिस प्रस्तुत की जो उनकी अर्थशास्त्रीय तथा समाजवैज्ञानिक परिकल्पनाओं को आधारभूत स्वरूप प्रदान किया साथ ही इनका यह अध्ययन आगे चलकर इनके समाज संबंधी अध्ययन की आधाशिला सिद्ध हुई।