संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना - establishment of the United Nations
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना - establishment of the United Nations
महायुद्ध काल में एक नवीन अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थापना की दिशा में अनेक कदम उठाये गये जो निम्नलिखित है -
14 अगस्त 1941- संयुक्त राज्य अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय की संस्था का अनुभव किया जो विश्व के नागरिकों की मूलभूत 4 स्वतंत्रताएँ (भाषा और विचार की स्वतंत्रता, आर्थिक स्वतंत्रता, धर्म की स्वतंत्रता और भय से स्वतंत्रता प्रदान कर सके) प्रदान कर सके। इसके तुरन्त बाद राष्ट्रपति रूजवेल्ट तथा इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री चर्चिल ने संयुक्त घोषणा पत्र निकला जो अटलांटिक घोषणा पत्र (atlantic charter) के नाम से विख्यात है। इस घोषणा पत्र में उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि संसार के प्रत्येक राष्ट्र को आत्मनिर्णय का अधिकार होना चाहिए।
प्रत्येक राष्ट्र का ये अधिकार भी मान लिया गया की साम्राज्यवादी देशों की महत्वकांक्षा से उसकी रक्षा होनी चाहिए। उनको आर्थिक और सांस्कृतिक विकास की उचित सुविधाए प्रधान होनी चाहिए।
• 1 जनवरी 1942-26 राष्ट्रों ने धुरी शक्तियों को पराजित करने और अटलांटिक चार्टर के स्वीकार करने की प्रतिज्ञा की। इस घोषणा में संयुक्त राष्ट्रों' शब्द का पहली बार प्रयोग हुआ बाद में 21 और राष्ट्रों ने भी घोषणा से सहमति प्रकट की। अंतरराष्ट्रीय संगठन की स्थापना के सम्बन्ध में यह घोषणा की गयी कि विश्व शांति और सुरक्षा बनाये रखने हेतु एक अंतरराष्ट्रीय संगठन की स्थापना की जाये। इस सम्बन्ध में यह निर्णय लिया गया की यह संगठन सभा शांति के इच्छुक राज्यों की संप्रभुता को समान रूप से स्वीकार करने वाले सिद्धांतो पर आधारित हो सभी छोटे-बड़े राष्ट्र समान रूप से इसके सदस्य बन सके और शांति तथा सुरक्षा स्थापित करने के अतिरिक्त युद्धोपरांत शस्त्रों के नियंत्रण के बारे में यह सामान्य समझौता सम्पन्न कराये।
• रूस के प्रतिनिधि एस. बी. क्राईलोब ने लिखा कि मास्को संयुक्त राष्ट्र संघ का जन्म स्थान बन गया क्योंकि यह मास्को ही था जहाँ पर अंतरराष्ट्रीय संगठन की स्थापना की घोषणा की गयी तथा उस पर हस्ताक्षर किये गये।
• 24 अक्टूबर 1945- चीन, फ्रांस, सोवियत संघ ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और बहुत से दुसरे हस्ताक्षरकर्ता. राष्ट्रों ने चार्टर का अनुसमर्थन कर दिया। इस तारीख को संयुक्त राष्ट्र संघ विधिवत रूप से अस्तित्व में आ गया और इसलिए यह दिन (24 अक्टूबर) विश्व में संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों