अन्वेषणात्मक अनुसंधान - exploratory research
अन्वेषणात्मक अनुसंधान - exploratory research
अन्वेषणात्मक अनुसंधान का सीधा और स्पष्ट अर्थ होता है अन्वेषण हेतु एक वैज्ञानिक उपकल्पना का निरूपण करना। इसमें शोधकर्ता द्वारा किसी भी समस्या को समझने के लिए निर्मित की जाने वाली उपकल्पना को निरूपित करने हेतु अनुसंधान किया जाता है। हालांकि इस अनुसंधान का प्रयोग शोधकर्ता द्वारा किसी भी घटना अथवा समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त करने के प्रयोजन से किया जाता है, भले ही शोधकर्ता उस अध्ययन को बाद में पूर्ण करे। अर्थात् यह अनुसंधान दूसरे शोधकर्ताओं को इस क्षेत्र में शोध हेतु पृष्ठभूमि तैयार करने में सहायक होता है।
इसे एक उदाहरण की सहायता से सरलता से समझा जा सकता है। यदि कोई शोधकर्ता एच.आई.वी. संक्रमित रोगियों अथवा वेश्यालय की वेश्याओं के सामाजिक परस्पर व्यावहारिक पैटर्न पर अध्ययन कर रहा है, तो ऐसी दशा में वह अन्वेषणात्मक अनुसंधान करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सामान्यतः उसे इन घटनाओं के बारे में बहुत कम अथवा बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। शोधकर्ता उनसे बातें करेगा तथा इस अनुसंधान हेतु प्राथमिक रूपरेखा तैयार करेगा। यही कारण है कि अन्वेषणात्मक अनुसंधान को शोधकर्ता को अपनी शोध समस्या के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने वाले अनुसंधान के रूप में भी समझा जाता है। अन्वेषणात्मक अनुसंधान किसी शोधकर्ता के लिए एक सहायक के रूप में कार्य करता है तथा संबंधित विषय के बारे में उसकी समझ को निर्मित करता है।
वार्तालाप में शामिल हों