तथ्यों का विश्लेषण तथा विवेचन - Fact analysis and analysis

 तथ्यों का विश्लेषण तथा विवेचन - Fact analysis and analysis


विभिन्न विधियों से प्राप्त तथ्यों का विश्लेषण और विवेचन करना प्रत्येक शोध का महत्वपूर्ण चरण है। अध्ययन से संबंधित तथ्य केवल कच्चे माल की तरह होते हैं लेकिन विश्लेषण और विवेचन के द्वारा ही उन्हें व्यवस्थित रूप दिया जा सकता है। तथ्यों के विश्लेषण और विवेचन का संबंध प्राप्त तथ्यों का अर्थ निकालने तथा परिकल्पना पर प्रकाश डालने से होता है। इसके अतिरिक्त विवेचन करने के दौरान ही यह भी स्पष्ट किया जाता है कि किसी विशेष दशा के लिए कौन से कारक उत्तरदाई हैं। इस प्रकार विभिन्न तथ्यों के बीच कार्य-कारण का संबंध इसी स्तर पर स्पष्ट किया जाता है।