अभिवृत्ति एवं व्यवहार के संबंध को प्रभावित करने वाले कारक - Factors influencing the relationship between attitude and behavior
अभिवृत्ति एवं व्यवहार के संबंध को प्रभावित करने वाले कारक - Factors influencing the relationship between attitude and behavior
अज्जैन एवं फिशबेन मॉडल के आधार पर इतना स्पष्ट हो गया है कि व्यक्ति के व्यवहार का निर्धारण व्यक्ति के तात्कालिक मंतव्य द्वारा होता है और विशिष्टता के जिस स्तर पर अभिव्यक्ति का मापन किया जाता है उसी विशिष्टता के स्तर पर व्यक्ति के व्यवहार और अथवा अनुक्रियाओं का अभिवृत्ति द्वारा निर्धारण होता है। तथापि लापियर के अध्ययन से स्पष्ट हुआ कि अभिवृत्ति का मापन सामान्य स्तर पर किंतु अतिथि के रूप में स्वीकार करने की अनुक्रिया दंपति विशिष्ट के स्तर पर किया गया। संभवतः इसीलिए अभिवृत्ति और अनुक्रिया के मध्य धनात्मक संबंध का अभाव पाया जाता है। मनोवैज्ञानिकों ने अनेक अध्ययनों के आधार पर निर्धारित किया है कि अनेक अनाभिवृत्यात्मक कारक अभिवृत्ति के व्यवहार के सहसंबंध में सहायक या घातक होते हैं। इनमें से कुछ महत्वपूर्ण कारकों का विवेचन किया जा रहा है।
वार्तालाप में शामिल हों