विश्लेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की विशेषताएँ - Features of Analytical Research Design

 विश्लेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की विशेषताएँ - Features of Analytical Research Design


1. विश्लेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प में संकलित किए गए तथ्य अथवा आंकड़े को आलोचनात्मक तरीके से विश्लेषित किया जाता है।


2. इसमें संकलित किए गए तथ्यों के आधार पर हाल की स्थिति का वर्णन किया जाता है अर्थात् उन तथ्यों तथा संबंधित परिस्थितियों के आधार पर वर्तमान स्थिति के बारे में अनुमान लगाया जाता है।


3. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शोध में कुछ वैज्ञानिक प्रविधियाँ और तकनीक प्रयोग में लायी जाती हैं तथा यह अनुसंधान अभिकल्प भी इससे अछूता नहीं है। परंतु इसमें शोधकर्ता इन वैज्ञानिक नियमों के अनुपालन के साथ ही तथ्यों को अन्य चरों के साथ उनके व्यवहार को भी अवलोकित करते हैं, ताकि सही तरीके से विश्लेषण प्रस्तुत किया जा सके और एक स्पष्ट व सटीक निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके।