निदानात्मक अनुसंधान अभिकल्प की विशेषताएँ - Features of Diagnostic Research Design
निदानात्मक अनुसंधान अभिकल्प की विशेषताएँ - Features of Diagnostic Research Design
निदानात्मक अनुसंधान अभिकल्प की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
1. निदानात्मक अनुसंधान अभिकल्प का सीधा संबंध किसी सामाजिक समस्या को जानने व समझने से होता है। अनुसंधान कार्य के दौरान शोधकर्ता केवल समस्या के बारे में ज्ञान अर्जित करता है।
2. किसी सामाजिक समस्या के पीछे छिपे कारणों की तलाश उसके समाधान को जानने के प्रयास हेतु किया जाता है।
3. निदानात्मक अनुसंधान अभिकल्प में समस्याओं के कारणों की पहचान करने के लिए चरों का परीक्षण किया जाता है।
4. इसमें शोधकर्ता किसी सामाजिक समस्या के कारणों को जानकार उपयुक्त वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत करता है।
5. निदानात्मक अनुसंधान अभिकल्प में ज्ञान प्राप्त करना समाधान प्रस्तुत करने हेतु एक साधन के रूप में प्रयुक्त होता है।
वार्तालाप में शामिल हों